ग्रेटर नोएडा पुलिस ने वॉन्टेड क्रिमिनल को दबोचा, हथियार और चोरी की बाइक भी बरामद

ग्रेटर नोएडा पुलिस से मुठभेड़ के दौरान वॉन्टेड बदमाश के पैर में गोली लग गई और फिर उसे दबोच लिया गया. पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद की है.

Advertisement
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस

भूपेन्द्र चौधरी

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 15 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 7:24 PM IST

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस ने टॉप-10 गैंगस्टर व वॉन्टेड बदमाश सोनू को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद की गई है. उसके खिलाफ एनसीआर में करीब एक दर्जन लूटपाट, डकैती, हत्या की कोशिश जैसी धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं.

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस ने 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा के लिए चेकिंग अभियान चलाया था. इसी दौरान रविवार को एलजी गोल चक्कर से गामा-1 की ओर आने वाले रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी, तभी एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया.

Advertisement

हालांकि बाइक पर सवार बदमाश ने पुलिस पर अवैध हथियार से जानलेवा फायरिंग कर दी. बचाव में पुलिस ने भी जबाबी फायर किया और गोली बदमाश के पैर में लग गई. बदमाश की पहचान जनपद गाजियाबाद निवासी सोनू के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस मामले में ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि सोनू टॉप-10 गैंगस्टर व वॉन्टेड बदमाश है. उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं. उसके कब्जे से एक अवैध तंमचा, जिंदा व खोखा कारतूस सहित चोरी की बाइक बरामद हुई है. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »