बीफ के शक में 'गोरक्षकों' ने पीटा, UP पुलिस ने पीड़ित को जेल भेजा, वीडियो वायरल होने पर जांच

यूपी के मुरादाबाद से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर एक युवक की डंडे से पिटाई की जा रही है. खुद को गोरक्षा दल के राष्ट्रीय नेता बताने वाले आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है.

Advertisement
मुस्लिम युवक की पिटाई का वीडियो वायरल मुस्लिम युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

शरद गौतम

  • मुरादबाद,
  • 24 मई 2021,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST
  • गौ रक्षकों ने युवक को पीटा
  • पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर एक युवक की डंडे से पिटाई की जा रही है. अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. मुरादाबाद से सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने एसएसपी से मांग की है कि युवक की पिटाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. खुद को गोरक्षा दल के राष्ट्रीय नेता बताने वाले मनोज और  उसके साथियों को गिरफ्तार कर सख्त एक्शन लेना चाहिए. पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. यह घटना रविवार की बताई जा रही है.  

Advertisement

युवक की पिटाई का वीडियो वायरल 

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रहने वाला शाकिर मांस बेचने का काम करता है. 23 मई की दोपहर वो मांस बेचने जा रहा था. आरोप है कि रास्ते में खुद को गोरक्षा दल का राष्ट्रीय नेता बताने वाले मनोज ने शाकिर को रोक लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी. फिर शाकिर को थाना कटघर पुलिस को सौंप दिया और बताया कि उसके पास गोमांस है. इसके बाद पुलिस ने मांस के टुकड़ों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज शाकिर को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन शाम होते-होते शाकिर की पिटाई का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 

सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने भी वायरल वीडियो देखकर एसएसपी मुरादाबाद प्रभाकर चौधरी से फोन पर कानून हाथ मे लेने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. जिसके बाद मुरादाबाद के थाना कटघर में शाकिर के पिता की तहरीर पर आरोपी मनोज सहित सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया. 

Advertisement

गो रक्षक बताने वालों ने मुस्लिम युवक को पीटा  

मामला दर्ज होने के बाद अब आरोपी मनोज का कहना है कि वह गोवंश की हत्या करने वाले लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप देता है. इसके अलावा उसने पुलिस को बताया कि कुछ लोग कसाइयों से मिलकर गोवंश की हत्या करा रहे हैं, मनोज ने यह भी कहा कि उसने शाकिर की पिटाई इसलिए की क्योंकि शाकिर ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया था. वहीं इस मामले में मुरादाबाद के एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि बीती रात एक वीडियो मिला है, जिसमें एक शख्स के साथ मारपीट की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »