Kaimur: 5 वर्ष के बच्चे का काटा गला, आरोपी महिला को जिंदा जलाने वाले थे ग्रामीण

बिहार के कैमूर जिले में बेहद ही दर्दनाक घटना हुई. यहां एक महिला ने पड़ोसी के पांच वर्षीय बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी. घटना के बाद फरार होने की कोशिश कर रही आरोपी महिला को गांव वालों ने दबोच लिया. उस पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की तैयारी थी. सूचना के बाद गांव में पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
मारे गए बच्चे के रोते-बिलखते परिजन. मारे गए बच्चे के रोते-बिलखते परिजन.

रंजन कुमार त्रिगुण

  • कैमूर,
  • 06 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST
  • कैमूर के गांव नावाडीह की है ये घटना
  • बच्चे के हाथ पैर बांधकर काटा गला

बिहार के कैमूर जिले में बेहद ही दर्दनाक घटना हुई. यहां एक महिला ने पड़ोसी के पांच वर्षीय बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी. घटना के बाद फरार होने की कोशिश कर रही आरोपी महिला को गांव वालों ने दबोच लिया. उस पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की तैयारी थी. सूचना के बाद गांव में पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

ये घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह की है. बताया गया है कि पांच वर्षीय दीपू विगत शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था. उसी समय वहां पड़ोस में रहने वाली महिला सीता पहुंच गई. सीता बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने घर के अंदर लेकर चली गई. जहां बच्चे के हाथ पैर बांधकर धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट दी. बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. तभी आरोपी महिला सीता का पति उपेंद्र राय घर पहुंचा. घर के अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए.  

पांच वर्ष के बच्चे को मारने वाली आरोपी महिला (लाल घेरे में)

देखें: आजतक LIVE TV 

पति को देखकर सीता वहां से भागने लगी. उपेंद्र राय ने अपने पिता को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद ये घटना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. गांव वालों ने आरोपी महिला को दबोच लिया. उसके साथ मारपीट करते हुए पूरे शरीर पर केरोसिन डाल दिया. उधर, सूचना के बाद गांव में पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया. पुलिसकर्मी आरोपी महिला को इलाज के लिए पीएचसी चैनपुर ले गए, फिर उसे हिरासत में भेज दिया. 

Advertisement

चैनपुर थाने के एएसआई ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला ने इस तरह से हत्या क्यों की. 

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »