'मुझे मार देगा तब आप सपोर्ट कीजिएगा...?' रील बनाने के 24 घंटे बाद अंजलि की हत्या, पहले ही जता दी थी आशंका

Anjali Devi Vaishali Murder: बिहार के वैशाली जिले में जिस मौत की भविष्यवाणी एक महिला ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर की थी, ठीक 24 घंटे बाद उसकी हकीकत में हत्या कर दी गई.

Advertisement
रील्स बनाने पर पति-पत्नी में छिड़ा था संग्राम.(Photo:Screengrab) रील्स बनाने पर पति-पत्नी में छिड़ा था संग्राम.(Photo:Screengrab)

aajtak.in

  • वैशाली (पातेपुर),
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:17 PM IST

"मैं मरना नहीं चाहती, अपने बच्चों के लिए जीना चाहती हूं, लेकिन मेरा पति मुझे मारना चाहता है..." फेसबुक पर रोते हुए यह शब्द कहने वाली अंजलि देवी की उसके पति कुंदन साह ने हत्या कर दी. अंजलि ने मरने से पहले सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती सुनाई थी, लेकिन सिस्टम और समाज की बेरुखी ने उसकी जान नहीं बचाई.

Advertisement

अंजलि देवी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थी और अक्सर रील्स बनाया करती थी. उसके पति कुंदन कुमार को यह पसंद नहीं था.

रील स्टार अंजलि के वीडियो के मुताबिक, कुंदन उसे खाने-पीने तक के लिए मोहताज रखता था. खुद बाजार से खाकर आता था लेकिन पत्नी और बच्चों को खाना नहीं देता था. 

अंजलि ने बताया था कि जब वह पेट पालने के लिए कहीं कमाने जाती थी, तो पति उस पर गलत आरोप लगाता था. अंजलि ने हाजीपुर के एक क्लिनिक पर भी गलत इलाज का आरोप लगाया था और एसपी से गुहार लगाई थी. उसने सोमवार को धरना देने की बात भी वीडियो में कही थी. देखें VIDEO:- 

बेटे की जुबानी खौफनाक मंजर
अंजलि के बड़े बेटे ने बताया कि रविवार रात सब कुछ सामान्य था. लेकिन सोमवार सुबह जब मंदिर में बाजा बज रहा था, तभी पिता कुंदन ने रस्सी से अंजलि का गला घोंट दिया. हत्या के बाद आरोपी पति मौके से भाग निकला था, हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुंदन साह को गिरफ्तार कर लिया है. 

Advertisement

फेसबुक से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
अंजलि और कुंदन का रिश्ता किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था, लेकिन इसका अंत बेहद डरावना रहा. अंजलि की पहली शादी समस्तीपुर में हुई थी, जिससे उसके दो बच्चे थे. फेसबुक के जरिए उसकी मुलाकात वैशाली के कुंदन से हुई. दोनों 2021 में मुंबई गए, जहां कुंदन ने उसे छोड़ दिया. 

अंजलि हिम्मत हारने के बजाय कुंदन के घर आकर रहने लगी. कानूनी लड़ाई के बाद कुंदन जेल भी गया, लेकिन बाहर आने के बाद विवाद फिर बढ़ गया और आखिकार फेसबुक से शुरू हुई इस प्रेम कहानी का अंत बहुत बुरा हुआ.

(रिपोर्ट:-विकास कुमार)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement