यूपी: घूस लेकर नहीं किया काम तो सिपाही से भिड़ गई महिला, वीडियो हुआ वायरल, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस की घूसखोरी के झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक महिला और सिपाही के बीच बीच सड़क पर घूस को लेकर कहा-सुनी हुई, जिसके सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं.

Advertisement
घूसखोरी के मामले की हो रही है जांच (सांकेतिक तस्वीर-रॉयटर्स) घूसखोरी के मामले की हो रही है जांच (सांकेतिक तस्वीर-रॉयटर्स)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 10 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST
  • केस से बरी कराने के लिए लिया था घूस
  • कई अफसरों के शामिल होने का शक
  • 10 दिनों के भीतर तैयार होगी जांच रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस की घूसखोरी के झगड़े का एक वीडियो सामने आया है. एक महिला ने सुशांत गोल्फ सिटी में तैनात सिपाही अवधेश त्रिपाठी पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने घूस लेने के बाद भी उसका काम नहीं कराया है. सिपाही बार-बार महिला से घूस मांग रहा था, जिसके बाद महिला और सिपाही में झगड़ा हो गया.

Advertisement

महिला के भतीजे पर नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत करने का आरोप है. भतीजे की गिरफ्तारी भी सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने की थी. जेल गए भतीजे को छुड़वाने की मंशा से महिला ने सिपाही को 40,000 घूस दी थी. सिपाही लगातार महिला से और पैसों की डिमांड कर रहा था. दोनों के बीच इसी बात को लेकर सड़क पर ही झगड़ा हो गया. महिला का नाम अनीता रावत है.

महिला के साथ सिपाही के झगड़े का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में खुद सिपाही यह कहता हुआ नजर आ रहा है कि 40,000 रुपये उसने घूस के तौर पर किसी इंस्पेक्टर और दरोगा को दिए हैं. महिला का भतीजा 1 महीना पहले आरोपों में घिरा था.

UP: घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया दरोगा, ACB ने बनियान-तौलिए में ही किया गिरफ्तार

Advertisement

पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं. जांच की जिम्मेदारी एसीपी गोसाईंगंज को सौंपी गई है. उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि पूरे प्रकरण की जांच में घूस की रकम, उसके बंटवारे में शामिल अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाए. यह रिपोर्ट कमिश्नर को 10 दिनों के भीतर सौंपनी होगी. 

यह भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »