यूपी: कारोबारी पीयूष जैन के खिलाफ एक और FIR, 23 किलो सोने की बरामदगी में DRI ने दर्ज किया केस

DRI ने पीयूष जैन पर कस्टम एक्ट में एफआईआर दर्ज की है. कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर आयकर ने हाल ही में छापे मारे थे. इन छापों में पीयूष के यहां से कुल 195 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई. इसके अलावा 23 किलो सोना, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है और 6 करोड़ का चंदन का तेल भी मिला.

Advertisement
कारोबारी पीयूष जैन के घर से जांच एजेंसियों को कुल 196 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई  कारोबारी पीयूष जैन के घर से जांच एजेंसियों को कुल 196 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 29 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 5:42 PM IST
  • DRI ने पीयूष जैन पर कस्टम एक्ट में एफआईआर की दर्ज
  • 23 किलो सोने की बरामदगी के मामले में केस दर्ज

कानपुर के कारोबारी पीयूष जैन के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है. यह मामला डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने आयकर विभाग द्वारा कानपुर में पीयूष जैन के ठिकानों से 23 किलो सोने की बरामदगी के मामले में दर्ज किया. 

DRI ने पीयूष जैन पर कस्टम एक्ट में एफआईआर दर्ज की है. कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर आयकर ने हाल ही में छापे मारे थे. इन छापों में पीयूष के यहां से कुल 195 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई. इसके अलावा 23 किलो सोना, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है और 6 करोड़ का चंदन का तेल भी मिला. 

Advertisement

साधारण तरीके से रहता था पीयूष

पीयूष की जीवनशैली बहुत आम थी. पीयूष के पास एक स्कूटर था और वे उसी का अधिक उपयोग करता था. कानपुर यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री में एमएससी करने वाले पीयूष जैन के पिता कैलाश चंद जैन का कन्नौज में ही कपड़ों का छोटा व्यापार था. लेकिन पीयूष जैन ने पिता के धंधे में हाथ बटाने के बजाय मुंबई की डिटर्जेंट फैक्ट्री में नौकरी करने से अपने किस्मत को बदलने की शुरुआत की. साबुन फैक्ट्री में काम करने के दौरान ही पीयूष जैन को केमिकल कंपाउंड के बिजनेस की जानकारी हुई. इसके बाद उसने कन्नौज में इस काम की शुरुआत की. 

केमिकल कंपाउंड के धंधे से मुनाफा हुआ तो उसने अपने कारोबार को कानपुर के गुटखा कारोबारियों तक फैला दिया. जिस गुटखे के कारोबार में खुशबू के लिए इत्र काफी महंगा साबित होता है. उसमें पीयूष जैन के केमिकल कंपाउंड ने गुटखे में लागत को कम किया लेकिन खुशबू बढ़ा दी. यही वजह थी कि पीयूष जैन के केमिस्ट्री के ज्ञान से बने केमिकल कंपाउंड ने चंद सालों में ही उसे इन ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया था. 

Advertisement

कानपुर और कन्नौज में पड़े छापे

पीयूष जैन के कानपुर वाले ठिकाने से 177.45 करोड़ रुपये कैश मिला. वहीं कन्नौज वाले ठिकाने (पैतृक निवास) से 19 करोड़ रुपये कैश मिले. दोनों को मिलाया जाए तो छापेमारी में कुल 196 करोड़ से ज्यादा कैश मिला. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »