यूपी: अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़, JCB से खोदकर निकाला जखीरा, करीब 50 हजार लीटर शराब बरामद

पुलिस और एक्साइज टीम ने जेसीबी का उपयोग कर जमीन के अंदर से शराब के ड्रमों को बरामद किया. अवैध शराब का ये कारोबार 10 बीघा से अधिक के क्षेत्र में फैला हुआ है. मामले में पुलिस ने शराब माफिया गुड्डू सिंह और सुधाकर सिंह समेत 30 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. 

Advertisement
प्रतापगढ़ में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का एक्शन प्रतापगढ़ में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का एक्शन

तनसीम हैदर

  • प्रतापगढ़ ,
  • 03 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST
  • प्रतापगढ़ में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का एक्शन
  • करीब 50 हजार लीटर अवैध शराब बरामद
  • JCB से खोदकर निकाला अवैध शराब का जखीरा

यूपी में पंचायत चुनाव के दौरान प्रतापगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया. कुंडा सर्किल के हथिगवां थाना क्षेत्र में छापा मारकर पुलिस ने 10 करोड़ से अधिक की अवैध शराब बनाने की सामग्री जब्त की. छापेमारी के दौरान जमीन के अंदर रखे गए शराब से भरे कई ड्रमों को जेसीबी से खोदकर निकाला गया. पुलिस ने शराब माफिया समेत कई के खिलाफ केस दर्ज किया है. 

Advertisement

आपको बता दें कि शुक्रवार शाम को एसपी आकाश तोमर के निर्देशन में प्रतापगढ़ के कुंडा सर्किल स्थित हथिगवां में एक अवैध शराब निर्माण इकाई पर छापा मारा गया. छापेमारी में इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिली कि पुलिस अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई. 

कई ड्रमों में भरी मिली शराब

इस दौरान 10 करोड़ से अधिक की शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई. पुलिस ने जब तलाशी ली तो ड्रमों में लगभग 50,000 लीटर शराब बरामद हुई. लाखों बार कोड, खाली बोतलें, फ्लेवरिंग एजेंट, लेबल और लाखों तैयार अवैध शराब की बोतलें बरामद हुईं. 

पुलिस और एक्साइज टीम ने जेसीबी का उपयोग कर जमीन के अंदर से शराब के ड्रमों को बरामद किया. अवैध शराब का ये कारोबार 10 बीघा से अधिक के क्षेत्र में फैला हुआ है. मामले में पुलिस ने शराब माफिया गुड्डू सिंह और सुधाकर सिंह समेत 30 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. 

Advertisement
एसपी आकाश तोमर के निर्देशन में हुआ एक्शन

गौरतलब है कि बीते दिनों प्रतापगढ़ में जहरीली शराब पीने के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी. घटना के सामने आने के बाद एसपी ने उदयपुर के थानाध्यक्ष को निलंबित करते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. इससे पहले हाल ही में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में भी जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले जिला आबकारी अधिकारी समेत चार लोगों को सस्पेंड कर दिया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »