गाजियाबादः संपत्ति विवाद में रिश्तों का खून, दो सगे भाइयों ने मिलकर छोटे भाई को मार डाला

कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात गाजियाबाद के विजयनगर थाना इलाके की है. जहां सुदामापुरी इलाके में तीन भाई एक ही घर में रहा करते थे. उन तीनों के बीच लाल क्वार्टर इलाके में मौजूद किसी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते ये कत्ल हुआ.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद,
  • 08 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 7:27 PM IST
  • संपत्ति को लेकर तीन भाईयों के बीच था विवाद
  • दो बड़े भाईयों ने मिलकर छोटे भाई को चाकू से गोदा
  • एक ही घर में रहते थे तीनों भाई

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में संपत्ति विवाद एक बार फिर रिश्तों के खून की वजह बन गया. जहां दो सगे भाईयों ने मिलकर अपने ही छोटे भाई को बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया. दोनों आरोपियों ने अपने भाई को चाकू से गोदकर मार डाला. मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने एक आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

Advertisement

कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात गाजियाबाद के विजयनगर थाना इलाके की है. जहां सुदामापुरी इलाके में तीन भाई एक ही घर में रहा करते थे. उन तीनों के बीच लाल क्वार्टर इलाके में मौजूद किसी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते दो बड़े भाईयों ने मिलकर छोटे भाई को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली.

उसी साजिश को अंजाम देते हुए बड़े भाइयों अहसान और जाने आलम ने अपने छोटे भाई औरंगजेब की चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी. मृतक की उम्र 32 साल थी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और औरंगजेब को जिला अस्पताल लेकर गई. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत होने की पुष्टि कर दी.

पुलिस ने एक आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी भाई अभी फरार है

इसे भी पढ़ें--- रूम पर बुलाया, फिर लड़की के साथ ली अश्लील फोटो...भाई ने भाई का किया अपहरण 

Advertisement

पीड़ित परिवार ने हालांकि स्थानीय पुलिस पर भी पूरे मामले में लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पुलिस को पहले से ही भाइयों के बीच विवाद की जानकारी थी. लेकिन पुलिस ने लापरवाही दिखाते हुए इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. एक हत्या आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

वहीं पुलिस उपाधीक्षक (नगर) महिपाल सिंह ने इस मामले की जानकारी देते बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के अनुसार पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दज कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »