बेंगलुरु: मेट्रो का अंडर कंस्ट्रक्शन पिलर गिरा, चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मेट्रो का एक निर्माणाधीन पिलर अचानक गिर गया. इसकी चपेट में बाइक पर सवार एक परिवार आ गया. हादसे में महिला और एक बच्चे की गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई.

Advertisement
लोहित और उनकी पत्नी तेजस्वी अपने बच्चों के साथ. (File Photo) लोहित और उनकी पत्नी तेजस्वी अपने बच्चों के साथ. (File Photo)

सगाय राज / नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 10 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मेट्रो का एक निर्माणाधीन पिलर अचानक गिर गया. इसकी चपेट में बाइक पर सवार एक परिवार आ गया. हादसे में पति-पत्नी और 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के दौरान महिला और एक बच्चे की मौत हो गई. पिलर गिरने पर मेट्रो के एमडी और एडिशनल सीपी मौके पर पहुंच रहे हैं. 

जानकारी के मुताबिक हादसा कल्याण नगर से एचआरबीआर लेआउट के रास्ते में नगवारा में हुआ. बेंगलुरु ईस्ट के डीसीपी डॉ. भीमाशंकर एस गुलेड ने बताया कि दंपति अपने बेटे और बेटी के साथ बेंगलुरु हेब्बल की ओर जा रहे थे, तभी मेट्रो का पिलर ओवरलोड होकर बाइक पर जा गिरा. बाइक की पिछली सीट पर सवार मां-बेटा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें आल्टिस अस्पताल में रेफर किया गया, जहां मां और बेटे ने दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान तेजस्विनी और उनके ढाई साल के बेटे विहान के रूप में हुई है.

Advertisement

डीसीपी के मुताबिक हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर हुआ. मेट्रो का पिलर टूट कर गिर गया और एक बाइक उसकी चपेट में आ गई. बाइक पर 4 लोग सवार थे. उसे लोहित नाम का शख्स चला रहा था, जबकि उसकी पत्नी तेजस्विनी और दो जुड़वां बच्चे एक बेटा और बेटी उस पर सवार थे. हादसे में गंभीर रूप से घायल तेजस्विनी और विहान की मौत हो गई.

इससे पहले पिछले साल सितंबर 2022 में बेंगलुरु में एक भीषण हादसा सामने आया था, जिसमें रोड क्रॉस करते समय एक लड़की को कार ने टक्कर मार दी थी. कार की टक्कर लगते ही लड़की हवा में उछलकर दूर जा गिरी थी. घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई थी. हादसे के बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Advertisement

पुलिस ने केस दर्ज कर कार जब्त कर चालक को अरेस्ट कर लिया था. दरअसल, बेंगलुरु के बेल्लारी रोड पर अश्विनी नाम की 18 वर्षीय लड़की अपने एक परिचित के साथ रोड क्रॉस कर रही थी. उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी थी. हालांकि, साथ चल रहे उसके परिचित शख्स ने उसे रोकने की कोशिश की. मगर, तब तक लड़की कार की चपेट में आ चुकी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »