दिल्ली में दो कारों की हुई जबरदस्त टक्कर, एक में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में देर रात करीब तीन बजे जबरदस्त सड़क हादसा हुआ. दो कारों के बीच टक्कर के बाद एक में आग लग गई. इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

Advertisement
दो कारों की आपस में हुई टक्कर दो कारों की आपस में हुई टक्कर

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली ,
  • 12 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:26 AM IST
  • देर रात दो कारों के बीच हुई भिड़ंत
  • एक कार में लगी आग, दो घायल
  • पुलिस हादसे की वजह जानने में जुटी

दिल्ली के द्वारका इलाके में शनिवार देर रात करीब तीन बजे जबरदस्त सड़क हादसा हुआ. दो कारों के बीच हुई टक्कर में एक कार में भीषण आग लग गई और एयरबैग खुल गया. बताया जा रहा है कि इस भयानक हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जली हुई कार को कब्जे में लेकर पुलिस हादसे की वजहों को तलाशने में जुट गई है.

Advertisement

देर रात हुई दो कारों की भिड़ंत 

बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार में सवार दो युवक शराब के नशे में तेज गाड़ी चला रहे थे. हादसे के बाद वे मौके से फरार हो गए. पुलिस भागे गए युवकों की तलाश कर रही है. इसके लिए आसपास सड़क पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवकों को पकड़ लिया जाएगा. इस घटना में किसी की जान नहीं गई है और घायल हुए दो लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. 

रिंग रोड के पास हुआ हादसा

बता दें, बुधवार देर रात दिल्ली के आरके पुरम के रिंग रोड के पास भयंकर सड़क हादसा हुआ था. तेज रफ्तार डंपर पर कार पलट गई थी,  जिसमें पति और पत्नी की मौत हो गई थी. कार में दंपति की छह साल की मासूम बेटी बाल-बाल बची, जो पिछली सीट पर सो रही थी. 

Advertisement
सड़क हादसे में कार में लगी आग

 

दिल्ली में हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर कई सवाल खड़े किए हैं. जानकारों का कहना है कि पुलिस को सड़क हादसों से निपटने के लिए खास रणनीति के तहत काम करना होगा. 

ये भी पढ़ें


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »