महाराष्ट्र: चेन्नई में 2.10 करोड़ रुपये की लूटी थी जूलरी, ट्रेन में धरे गए लुटेरे

रेलवे पुलिस ने चार ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया किया है जो चेन्नई में एक सुनार की दुकान से सोना-चांदी और कैश चुराकर ट्रेन से फरार हो रहे थे. सभी चोर बागमती एक्सप्रेस में सवार थे.

Advertisement
सोने, चांदी और कैश के साथ रेलवे पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया सोने, चांदी और कैश के साथ रेलवे पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

विकास राजूरकर

  • चंद्रपुर,
  • 06 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST
  • चेन्नई से चोरी कर ट्रेन से फरार हो रहे थे चोर
  • रेलवे पुलिस ने जाल बिछाकर चार चोर पकड़े
  • बोगी की सीट के नीचे छुपाकर रखा था सामान

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारशाह रेलवे पुलिस ने करोड़ों रुपये का सोना-चांदी लेकर फरार हो रहे बदमाशों को धर दबोचा. बागमती एक्प्रेस से पकड़े गए इन आरोपियों के पास से रेलवे पुलिस ने साढ़े तीन किलो सोना, 27 किलो चांदी और 14 लाख रुपये कैश बरामद किया.

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि ये सभी बिहार के रहने वाले हैं और इन्होंने चेन्नई के त्रिपुर में एक सुनार की दुकान पर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद ये सभी आरोपी बागमती एक्सप्रेस में सवार होकर फरार हो रहे थे. चेन्नई पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए CCTV फुटेज और फोटो बल्लारशाह RPF को भेजे थे.

Advertisement

रेलवे पुलिस ने जाल बिछाया और जैसे ही ट्रेन बल्लारशाह स्टेशन पर पहुंची तो रेलवे पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चला कर पूरी ट्रेन की बोगियों की तलाशी की. इस दौरान एक आरोपी को कोच एस- 7, दूसरे को एस-9 और तीसरे को AC-3 से पकड़ा गया. जबकि चौथा आरोपी पुलिस को देखते ही ट्रेन से उतरकर भागने लगा तो उन्होंने उसे वहीं पकड़ लिया. बाद में चारों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया.

इन्होंने अपनी पहचान छुपाने के लिए कपडे़ बदले हुए थे और लूटा हुआ सारा सामान बैग में अलग अलग सीटों और कोच में छुपाकर रखा था. बल्लारशाह RPF के निरीक्षक एमके मिश्रा और उनके पूरे स्टाफ ने बड़ी होशियारी से चोरों को पकड़ा और ट्रेन की अलग-अलग बोगियों में छुपाया हुआ माल भी बरामद कर लिया.  

इसके अलावा जांच अधिकारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि तमिलनाडु पुलिस को आरोपियों के पकडे़ जाने की जानकरी दे दी गई है. जल्द ही इन्हें तमिलनाडु पुलिस को सौंप दिया जाएगा.

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »