बीजेपी नेता और बिग बॉस कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट के घर में चोरी, लाइसेंसी रिवॉल्वर भी ले गए चोर!

बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के घर में चोरी की घटना हुई है. जहां चोर 10 लाख रुपये की ज्वेलरी, नकदी और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी कर ले गए हैं. इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Advertisement
सोनाली फोगाट के घर में हुई चोरी (फाइल फोटो) सोनाली फोगाट के घर में हुई चोरी (फाइल फोटो)

सतेंदर चौहान

  • हिसार,
  • 15 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 12:49 AM IST
  • बीजेपी की महिला मोर्चा की वाइस प्रेसिडेंट हैं सोनाली
  • एचटीएम थाना में चोरी की शिकायत दर्ज की
  • बिग बॉस सीजन-14 में वाइल्ड कार्ड से हुई थी एंट्री

बिग बॉस कंटेस्टेंट और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के हिसार स्थित घर में चोरी की घटना हुई है. जहां चोर 10 लाख रुपये की ज्वेलरी, नकदी और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर चुरा ले गए हैं. इस संबंध में सोनाली फोगाट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. सोनाली फोगाट की शिकायत पर एचटीएम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस चोरों का पता लगाने में लगी हुई है.

Advertisement

आपको बता दें कि सोनाली बीजेपी की समर्थक रही हैं फिलहाल वे पार्टी की महिला यूनिट की वर्किंग कमेटी की वाइस प्रेसिडेंट भी हैं. वे टिक टॉक स्टार भी रही हैं. लेकिन जब बीजेपी सरकार ने टिक टॉक पर बैन लगा दिया तो सोनाली बीजेपी का समर्थन करती दिखीं. उन्होंने सरकार के निर्णय का खुला समर्थन किया. इससे पहले सोनाली एक फैमिली विवाद के कारण भी चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने अपनी बहन और अपने बहनोई पर मारपीट का मामला दर्ज कराया था.

सोनाली की शादी संजय फोगाट के साथ हुई थी. संजय फोगाट की मौत साल 2016 में अपने फार्म हाउस पर ही रहस्यमयी तरीके से हो गई थी. सोनाली उस वक्त मुंबई में थीं. फिलहाल सोनाली अपनी बेटी के साथ अकेली रहती हैं. सोनाली फोगाट ने पिछले ही महीने वाइल्ड कार्ड से बिगबॉस सीजन-14 में एंट्री की थी. मूलतः वे फतेहाबाद की रहने वाली हैं और उनके पिता पेशे से किसान हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »