राजस्थान: 15 फीट ऊंचे पेड़ से लटका मिला गर्भवती महिला का शव, हत्या की आशंका

धौलपुर जिले के कौलारी थाना इलाके के गांव नगला में उस समय हड़कंप मच गया. जब एक 28 साल की विवाहिता महिला का शव बाजरे के खेत में 15 फीट ऊंचे नीम के पेड़ से लटका मिला. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है.   

Advertisement
पेड़ से लटका मिला महिला का शव पेड़ से लटका मिला महिला का शव

उमेश मिश्रा

  • धौलपुर ,
  • 19 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST
  • पेड़ से लटका महिला का शव
  • पुलिस को हत्या की आशंका

राजस्थान के धौलपुर जिले के कौलारी थाना इलाके के गांव नगला में उस समय हड़कंप मच गया. जब एक 28 साल की विवाहिता महिला का शव बाजरे के खेत में 15 फीट ऊंचे नीम के पेड़ से लटका मिला. शव को ऐसा लटका देख ग्रामीणों के हाथ-पैर फूल गए और उन्होंने तुरंत ही पुलिस को इस मामले की सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया जा रहा है कि मृतक महिला 9 माह की गर्भवती थी. 

Advertisement

पेड़ से लटका मिला महिला का शव  

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस उप अधीक्षक विजय कुमार एवं कौलारी थाना एसएचओ नरेश पोषवाल ने घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वायड को भी बुलाया. शुरुआती जांच में लग रहा है कि पहले महिला की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है.   

लाश को पेड़ से लटका देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप 

जानकारी के मुताबिक कौलारी थाना इलाके के गांव वाला का नगला में 28 साल की महिला राधा उर्फ रूपा पत्नी हरिशचंद्र बुधवार दोपहर के बाद घर से गायब हो गई थी. देर रात तक महिला का कुछ पता नहीं चल सका. गुरुवार सुबह विवाहिता का शव गांव के बाहर बाजरे के खेत में नीम के पेड़ से करीब 15 फीट की ऊंचाई पर लटका मिला. फांसी के फंदे पर झूलते शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.

Advertisement

 पुलिस मामले की जांच में जुटी 

बताया जा रहा है कि मृतक महिला छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी. उसने दूसरी शादी हरीश चंद्र कुशवाहा के साथ दो साल पहले कोर्ट में की थी. शादी के बाद से ही पति पत्नी में झगड़ा चल रहा था. वहीं इस मामले पर पुलिस उप अधीक्षक विजय कुमार सिंह का कहना है कि कौलारी थाना के बाला का नगला गांव में एक महिला राधा की डेडबॉडी पेड़ से लटकी हुई मिली थी. सूचना पर भरतपुर से डॉग स्कॉयड और एसएफएल टीम को मौके पर बुलाया गया और साक्ष्य एकत्रित किए गए. पोस्टमार्मट रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़े

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »