12 फरवरी को हुई थी शादी, 8 मार्च को पति का कत्ल... अजय से खुश नहीं थी उमा, दो बच्चों के पिता से था अफेयर

Singrauli Murder News : शादी के महज 25 दिन बाद एक पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने जब कॉल डिटेल्स खंगाली, तो इस सुनियोजित हत्या का पर्दाफाश हुआ.

Advertisement
बाइक के नीचे पति की लाश फेंककर बनाया 'हादसे' का सीन.(Photo:ITG) बाइक के नीचे पति की लाश फेंककर बनाया 'हादसे' का सीन.(Photo:ITG)

हरिओम सिंह

  • सिंगरौली ,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:24 PM IST

MP News: सिंगरौली जिले के रजनिया कटरा के जंगल में 8 मार्च को मिली अजय बैश्य की लाश का सच सामने आ गया है. यह कोई सड़क हादसा नहीं, बल्कि एक बेहद शातिराना तरीके से की गई हत्या थी. इस हत्या की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी उमा निकली, जिसने अपने प्रेमी अमर बहादुर के साथ मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया.

Advertisement

सरई थाना इलाके का यह मामला है. उमा बैश्य की शादी 12 फरवरी 2026 को अजय वैश्य के साथ हुई थी. उमा इस शादी से खुश नहीं थी, क्योंकि उसका प्रेम प्रसंग इंस्टाग्राम के जरिए जान-पहचान में आए अमर बहादुर बैश्य से चल रहा था. अमर बहादुर पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है, लेकिन उमा उसके लिए अपना घर उजाड़ने को तैयार थी.

मायके बुलाकर रास्ते में किया कत्ल
उमा ने अजय को फोन कर मायके (गन्नई) मिलने के लिए बुलाया. अजय अपनी बाइक से ससुराल के लिए निकला, लेकिन उमा पल-पल की लोकेशन अपने प्रेमी अमर बहादुर और उसके मित्र चंद्र बहादुर को दे रही थी. 

ग्लव्स पहनकर गला दबाया

पहले से तय साजिश के अनुसार रजनिया के जंगल में बोलेरो सवार प्रेमी और उसके साथी ने अजय को रोका. किसी बहाने अजय के साथ पहले मारपीट की गई, फिर ग्लव्स पहनकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. वहीं, हत्या के बाद आरोपियों ने शव के ऊपर बाइक फेंक दी ताकि पुलिस इसे सड़क दुर्घटना समझे.

Advertisement

पुलिस का खुलासा और गिरफ्तारी
अजय की लाश मिलने के बाद पुलिस ने जब उमा की कॉल डिटेल्स निकाली, तो अमर बहादुर के साथ उसकी लंबी बातचीत का पता चला. कड़ाई से पूछताछ करने पर उमा और उसके प्रेमी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया.

पुलिस ने मुख्य आरोपी पत्नी उमा वैश्य, प्रेमी अमर बहादुर और सहयोगी चंद्रप्रकाश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement