परीक्षा में फेल करने की धमकी, शारीरिक संबंध बनाने की मांग... हवसी शिक्षक की काली करतूत का खुलासा

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक नाबालिग छात्रा को आंतरिक परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर उससे यौन संबंध बनाने की मांग करने के आरोप में एक स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भद्रवाह में तैनात शिक्षक के खिलाफ 16 अप्रैल को शिकायत दर्ज होने के बाद कार्रवाई की गई है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • जम्मू,
  • 20 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक नाबालिग छात्रा को आंतरिक परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर उससे यौन संबंध बनाने की मांग करने के आरोप में एक स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भद्रवाह में तैनात शिक्षक के खिलाफ 16 अप्रैल को शिकायत दर्ज होने के बाद कार्रवाई की गई है.

Advertisement

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने छात्रा को मैसेज भेजकर पंजाब के एक कॉलेज में मेडिकल स्ट्रीम में दाखिला दिलाने के लिए यौन संबंध बनाने की मांग की थी. पीड़िता का दावा किया कि वो पहले भी कुछ अन्य लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है. उसने छात्रा को धमकी दी कि वो इस बारे में किसी को न बताए वरना परीक्षा में कभी पास नहीं हो पाएगी.

पीड़ित छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (आपराधिक बल का प्रयोग), 75 (यौन उत्पीड़न), 78 (पीछा करना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को आगे की जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया है.

बताते चलें कि पिछले साल नवंबर में जम्मू के पक्का डांगा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ बलात्कार की घटना सामने आई थी. इस मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था. जम्मू में वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी अपने गृहराज्य उत्तर प्रदेश चला आया था. पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस के तहत केस दर्ज किया था. 

Advertisement

एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि आरोपी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का रहने वाला है. उसका नाम मोहम्मद अली है. उसके खिलाफ 31 अक्टूबर को जम्मू के पक्का डांगा पुलिस स्टेशन में एक महिला ने बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में केस दर्ज होने के बाद से वो फरार चल रहा था. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी.

उसके आधार पर पुलिस की एक टीम यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के कुकरा नामक जगह पर पहुंची. वहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर उसे जम्मू ले जाया गया. वहां उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »