प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग से बनाया फिजिकल रिलेशन, फिर धोखे से खिलाई गर्भपात की दवा

UP News: कौशाम्बी में एक दलित लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि जब वह गर्भवती हो गई तो प्रेमी ने शादी से मना कर दिया और धोखे से उसे गर्भपात की दवा खिला दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी,
  • 27 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:15 PM IST

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में 14 साल की नाबालिग दलित लड़की को पड़ोस में रहने वाले लड़के ने अपने प्रेम जाल में फांसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब वह गर्भवती हो गई तो युवक ने उसे धोखे से दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया. इस घटना की जानकारी नाबालिग ने परिजनों को दी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई. 

Advertisement

पीड़िता के पिता ने आरोपी लड़के समेत उसके दादा और पिता के खिलाफ रेप फिर गर्भपात की दवा खिलाकर गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज कराया है. थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी युवक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. 

दरअसल, 14 वर्षीय दलित किशोरी गांव के ही एक स्कूल में पढ़ती है. लड़का भी उसके साथ पढ़ता है. स्कूल आने जाने के दौरान दोनों आपस में बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए और नाबालिग गर्भवती हो गई.  

कुछ दिन बाद लड़की ने अपने प्रेमी को गर्भ ठहरने की बात बताई. लेकिन लड़के ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और वह उसके साथ संबंध बनाता रहा. जब किशोरी के शरीर में परिवर्तन आने लगा तब वह लड़के पर शादी का दबाव बनाने लगी. लेकिन लड़का शादी के लिए राजी नहीं हुआ और टालमटोल करता रहा. 

Advertisement

इसके अलावा पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि लड़के ने बहाने से उसे गर्भपात की दवा खिला दी. फिर उसने इस पूरी घटना के बारे में परिजनों को बताया. तुरंत ही लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया. साथ ही उसके दादा और पिता पर  गर्भपात की दवा खिलाने में लड़के की मदद करने के मामले में भी पुलिस में तहरीर दी. 

इस मामले में SP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि करारी थाना क्षेत्र में 376, 313 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमें लगी हैं. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पीड़िता का मेडिकल भी करा लिया गया है साथ ही 164 के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं.  इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »