दोस्त बना हैवान...दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में लड़की से रेप

दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिस दोस्त को फोन कर किशोरी मिलने पहुंची थी उसी ने कमरा संख्या-117 में रेप किया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अस्पताल प्रशासन भी मामले की जांच कर रहा है.

Advertisement
राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में किशोरी से रेप राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में किशोरी से रेप

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:28 AM IST

दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी अस्पताल में चपरासी है. जिसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

अस्पताल के कमरे में किया रेप

गौरतलब है कि 3 नवंबर को थाना जीटीबी एन्क्लेव में यूपी के लोनी की रहने वाली एक नाबालिग(16 साल) ने शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि अस्पताल के कमरा संख्या-117 में उसके साथ दुष्कर्म किया गया. 

Advertisement

फोन कर मिलने गई थी किशोरी

पीड़िता ने अपने बयान में बताया, "25 वर्षीय लोनी निवासी उसके पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. दोनों एक-दूसरे को जानते हैं और दोस्त हैं. पीड़िता ने खुद उसे फोन किया था, जिसके बाद उससे मिलने पहुंची थी. इसी दौरान लड़का उसे कमरे में ले गया और रेप किया".

अस्पताल में चपरासी है आरोपी

पुलिस ने किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है. रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. उधर, अस्पताल प्रशासन ने बताया कि दुष्कर्म करने वाला अस्पताल का चपरासी है. अस्पताल प्रशासन भी मामले की जांच कर रहा है.
 

एयर होस्टेस से भी हो चुका है रेप

इससे पहले सितंबर में पुलिस ने एक स्थानीय नेता को एयर होस्टेस से रेप के मामले में गिरफ्तार किया था. उस पर आरोप था कि किराए पर मकान दिलाने के बहाने एयर होस्टेस के घर आकर रेप किया. आरोपी इस दौरान नशे में था. पीड़िता मौका देखकर घर से बाहर निकलने में सफल रही. इसके बाद उसने बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और पुलिस को बुला लिया. पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता एक एयर लाइन्स कंपनी में एयर होस्टेस है. पीड़िता उत्तर प्रदेश के संभल की रहने वाली है. उसने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपने लिए किराए का मकान तलाश रही थी. घर ढूंढने के दौरान ही करीब डेढ़ माह पहले उसकी मुलाकात स्थानीय नेता से हुई थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »