ओडिशा में रेप के आरोपी ने की पीड़ित लड़की से शादी, जेल परिसर में हुईं शादी की रस्में

ओडिशा के गंजम जिले में बलात्कार के मामले में जेल में बंद 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने रविवार को जेल परिसर में पीड़िता से शादी कर ली. दुल्हन और दूल्हे के परिवार के सदस्यों, कई गणमान्य व्यक्तियों और जेल अधिकारियों की मौजूदगी में जेल परिसर में शादी की रस्में निभाई गईं. कोडाला में उप-जेल के परिसर में उत्सव का माहौल था.

Advertisement
26 वर्षीय एक व्यक्ति ने रविवार को जेल परिसर में पीड़िता से शादी कर ली. (Representative Image) 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने रविवार को जेल परिसर में पीड़िता से शादी कर ली. (Representative Image)

aajtak.in

  • बरहामपुर,
  • 27 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 9:34 PM IST

ओडिशा के गंजम जिले में बलात्कार के मामले में जेल में बंद 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने रविवार को जेल परिसर में पीड़िता से शादी कर ली. दुल्हन और दूल्हे के परिवार के सदस्यों, कई गणमान्य व्यक्तियों और जेल अधिकारियों की मौजूदगी में जेल परिसर में शादी की रस्में निभाई गईं. कोडाला में उप-जेल के परिसर में उत्सव का माहौल था.

Advertisement

जिले के पोलासरा पुलिस स्टेशन की सीमा में गोछाबाड़ी के सूर्यकांत बेहरा नामक विचाराधीन कैदी ने उस महिला से शादी कर ली, जिससे वह पिछले साल नवंबर में जेल में आने से पहले प्यार करता था. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले बेहरा गुजरात के सूरत में काम कर रहा था. उसके खिलाफ उसकी ही प्रेमिका ने रेप का केस दर्ज कराया था.

दुल्हन के वकील पीके मिश्रा ने बताया कि दोनों के परिवारों के बीच कुछ गलतफहमियों के कारण 22 वर्षीय महिला ने सूर्यरकांत बेहेरा के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया था. उन्होंने बताया कि अब वे आपसी सहमति से शादी के लिए राजी हो गए हैं.

कोडाला के उप-जेल के जेलर तारिणीसेन देहुरी ने बताया, "जेल अधिकारियों से अनुमति मिलने और सभी कानूनी पहलुओं का पालन करने के बाद हमने उनके विवाह समारोह का आयोजन किया. विवाह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार दूल्हा-दुल्हन के परिवार के सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ. 

Advertisement

दूल्हा एक सुसज्जित इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) में विवाह स्थल पर पहुंचा, जिसकी व्यवस्था भी जेल अधिकारियों ने की थी. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद बुजुर्गों ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की. दूल्हे के लिए शादी के कपड़ों सहित सभी खर्च दूल्हा-दुल्हन के परिवारों ने वहन किए. 

जेलर ने बताया कि उनकी तरफ से केवल शादी की सुविधा प्रदान की गई है. सामान का इंतजाम उसके परिजनों की तरफ से किया गया. शादी समारोह पूरा करने के बाद दूल्हे को फिर से जेल में डाल दिया गया, जबकि दुल्हन घर लौट आई. दूल्हे के पिता ने कहा, "हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही जेल से रिहा हो जाएगा. वे एक खुशहाल वैवाहिक जीवन जीएंगे."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »