दिल्ली में छात्रों के दो गुटों में चाकूबाजी, पांच छात्र घायल, हत्या की कोशिश का केस दर्ज

उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में छात्रों के दो गुटों में हुई चाकूबाजी में एक ही गुट के पांच छात्र घायल हो गए हैं. घायल छात्रों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने बताया कि वारदात की वजह पता करने की कोशिश की जा रही है. मामले में हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है.  

Advertisement
पुलिस हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. पुलिस हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 11:29 PM IST

उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में छात्रों के दो गुटों में चाकूबाजी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. इस वारदात में एक ही गुट के पांच छात्र घायल हो गए हैं. घायल छात्रों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. वहीं, पुलिस ने मामले में हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है.  

मामले की जांच के दौरान पता चला कि आज दोपहर करीब ढाई बजे सरकारी स्कूल के छात्रों के बीच झगड़ा हो गया था. गवर्नमेंट ब्वॉयेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करावल नगर और सर्वोदय बाल विद्यालय खजूरी खास के लकड़ों के बीच वोटर सेंटर के पास एसी-69, मुस्तफाबाद, सादातपुर करावल नगर में लड़ाई हुई थी. 

Advertisement

3.10 पर पीसीआर पर आई थी कॉल 

पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 3:10 बजे दयालपुर के सरकारी स्कूल नेहरू विहार में स्कूली छात्रों के बीच झगड़े हो गया था. इसे लेकर किसी ने पीसीआर पर फोन कर घटना की सूचना दी. तुरंत ही पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई. 

घायलों को जीटीबी अस्पताल में कराया गया भर्ती 

इस दौरान लड़कों के बीच हुई लड़ाई में चाकूबाजी हुई. इस घटना में करावल नगर स्कूल के पांच छात्रों को चाकू लगने की वजह से चोटें आईं हैं. सभी घायल छात्र एक ही गुट के हैं. उन्हें इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

झगड़े का पता लगाने की कोशिश कर रही पुलिस 

पुलिस झगड़े की असली वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है. इसके साथ ही खजूरी स्कूल के हमलावर छात्रों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान सभी छात्र स्कूल की यूनिफार्म पहने हुए थे. मामले में आगे की जांच चल रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »