पत्नी की सहेली पर आया दिल, बीवी ने उसी फ्रेंड के साथ मिलकर पति का सिर कर दिया धड़ से अलग

पश्चिम बंगाल के एक हुगली में पत्नी ने अपनी सहेली के साथ मिलकर सिर्फ इसलिए पति की हत्या कर दी क्योंकि उसका पति सहेली को पसंद करने लगा था. पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक की पत्नी, उसकी सहेली और सहेली के पति को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
पुलिस ने हत्या की आरोपी पत्नी और उसकी सहेली को किया गिरफ्तार पुलिस ने हत्या की आरोपी पत्नी और उसकी सहेली को किया गिरफ्तार

aajtak.in

  • हुगली,
  • 24 मई 2022,
  • अपडेटेड 3:07 PM IST
  • सहेली के साथ मिलकर महिला ने कर दी पति की निर्मम हत्या
  • सहेली को पसंद करने लगा था पति इसलिए पत्नी ने उतारा मौत के घाट

पश्चिम बंगाल के हुगली में पुलिस ने हत्या की एक ऐसी गुत्थी सुलझाई है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल प्यार और पसंद को लेकर एक महिला ने अपने ही दोस्तों के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. जांच पड़ताल के बाद जब इसकी सच्चाई सामने आई तो सभी लोग हैरान रह गए.

दरअसल हुगली में बीते दिनों एक 25 साल के युवक शुभज्योति बसु की हत्या कर दी गई थी और उसका सिर कटा हुआ शव पुलिस को बरामद हुआ था. अब पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी चंदना उसकी सहेली पूजा चटर्जी, शर्मिष्ठा, भास्कर अधिकारी और सहेली के पति सुवीर अधिकारी को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

मामले की जानकारी देते हुए चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी (श्रीरामपुर जोन) डॉ अरविंद आनंद ने बताया कि डेढ़ महीने पहले उत्तर 24 परगना के खरदह थाना इलाके के पानीहाटी के रहने वाले शुभज्योति बसु ने एक युवती से शादी रचाई थी. इसी दौरान उसकी जान पहचान पत्नी की सहेली शर्मिष्ठा से हुई

शर्मिष्ठा से मिलने के बाद शुभज्योति ने अपनी पत्नी को छोड़कर सहेली को प्यार का प्रस्ताव दिया जो कि शर्मिष्ठा को नागवार गुजरा. उसने यह सारी बातें अपने पति सुबीर और अपनी सहेली और शुभज्योति की पत्नी पूजा को बताई . 

मामले की जानकारी मिलने पर शर्मिष्ठा के पति सुबीर और शुभज्योति की पत्नी यह जानकर आग बबूला हो गई और उन्होंने शुभज्योति को एक खतरनाक सबक सिखाने का प्लान बनाया. 

सोची-समझी साजिश के तहत मृतक शुभज्योति को पहले हुगली के उत्तरपारा में बुलाया गया और वहां कोननगर के ईंट भट्टी में उसे शराब पिलाई गई. शराब के नशे में धुत होने के बाद शुभज्योति बसु का सिर शर्मिष्ठा के पति सुबीर ने धारदार हथियार से काटकर धड़ से अलग कर दिया.  

Advertisement

फिर आरोपियों ने मृतक के कटे सिर को नदी में फेंक दिया और धड़ को वैन में डालकर दिल्ली रोड  के किनारे ड्रेन में ठिकाने लगा दिया. चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी डॉ अरविंद आनंद ने दावा करते हुए बताया कि पुलिस के लिए यह केस मर्डर मिस्ट्री साबित हो रही थी और हम अंधेरे में तीर चला रहे थे क्योंकि मौका- ए-वारदात पर पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला था.

अधिकारी ने कहा कि चंदननगर कमिश्नरेट के एसीपी शुभतोस सरकार और श्रीरामपुर थाने के दीबेदु दास जांच अधिकारियों के साथ मिलकर लगातार केस की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में जुटे हुए थे. 

अंत में सोशल मीडिया के माध्यम से जब मृतक के परिजनों ने शुभज्योति के हाथ पर बने टैटू को देखा तो उन्होंने उसकी पहचान कर ली जिसके बाद परिजनों को शव के शिनाख्त के लिए बुलाया गया.

मृतक की पहचान होते ही पुलिस के लिए केस आसान हो गया और पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी पत्नी, सहेली और सहेली के पति को गिरफ्तार कर लिया. (इनपुट - भोलानाथ शाह)

ये भी पढ़ें:


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »