कनाडाः पाकिस्तानी मूल के शख्स पर चाकू से वार, दाढ़ी काटी, हमलावर बोले- अपने देश लौट जाओ

कनाडा में एक बार फिर से हेट क्राइम की घटना सामने आई है. इस बार पाकिस्तानी मूल के एक शख्स पर उसके पहनावे को लेकर दो हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया.

Advertisement
दो अज्ञात हमलावरों ने किया चाकू से हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर) दो अज्ञात हमलावरों ने किया चाकू से हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

aajtak.in

  • सेस्काटून,
  • 30 जून 2021,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST
  • कनाडा के सेस्काटून शहर की घटना
  • पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

कनाडा में एक मुस्लिम परिवार को ट्रक से कुचले जाने के कुछ हफ्ते बाद ही फिर ‘हेट क्राइम’ की घटना सामने आई है. इस बार पाकिस्तान मूल के एक शख्स पर दो अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला किया है.  

कनाडा के स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना सेस्केचेवान प्रांत के सेस्काटून शहर में हुई. जिस शख्स पर हमला हुआ, उसकी पहचान 32 साल के मोहम्मद काशिफ के तौर पर हुई है. मोहम्मद काशिफ ने परंपरागत इस्लामी पोशाक पहनी हुई थी. पाकिस्तानी मूल के काशिफ शुक्रवार शाम को घर लौट रहे थे तब उन पर हमला हुआ. 

Advertisement

स्टारफीनिकिस डेली रिपोर्ट के मुताबिक काशिफ ने बताया कि दो अज्ञात हमलावरों ने पीठ के पीछे से आकर हमला किया..उस वक्त हमलावर चिल्ला रहे थे- “तुमने ये ड्रेस क्यों पहन रखी है? तुम अपने देश वापस जाओ. मैं मुस्लिमों से नफरत करता हूं.” 

हमलावरों ने काशिफ की दाढ़ी का कुछ हिस्सा भी काट दिया. साथ ही वो कह रहे थे कि तुमने ये दाढ़ी क्यों रखी हुई है? काशिफ की बाजू पर चाकू से वार किए गए जिसकी वजह से 14 टांके लगाने पड़े. 

काशिफ का कहना है कि एक तीसरा शख्स भी संभवत: इन दोनों हमलावरों के साथ था और पास ही खड़ी हरे रंग की कार में उनका इंतजार कर रहा था. पुलिस केस दर्ज कर इस मामले की जांच कर रही है.

कनाडा: सिरफिरे ने मुस्लिम परिवार पर चढ़ा दिया ट्रक, सहानुभूति जताते हुए लोगों ने जुटाए करोड़ों रुपये

Advertisement

सेस्काटून मेयर चार्ली क्लार्क ने एक बयान में कहा है कि मैं इस घटना से आतंकित और दुखी हूं. ऐसे ग्रुप जो व्हाइट सुप्रीमेसी, इस्लामोफोबिया और भेदभाव से जुड़ी किसी भी बात को फैला रहे हैं उनकी सही तरीके से जांच कर उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. हमें नस्लवाद और भेदभाव से जुड़े ऐसे कृत्यों को सख्ती से रोकना चाहिए. 

काशिफ 20 साल पहले पाकिस्तान से कनाडा आए थे. काशिफ के मुताबिक वो अपनी पत्नी और तीन बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं जिनकी उम्र 3 से 8 साल के बीच है. 

बता दें कि 6 जून 2021 को ओंटेरियो के लंदन शहर में 20 साल के एक शख्स ने पाकिस्तान मूल के ही एक परिवार पर ट्रक चढ़ा दिया था. इसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी और 9 साल के एक लड़के को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. पुलिस ने उस घटना के पीछे नफरती सोच को जिम्मेदार बताया था. साथ ही कहा था कि आरोपी ने नियोजित तरीके से उस घटना को अंजाम दिया था. 

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी उस घटना को आतंकी कार्रवाई करार देते हुए कहा था कि इस्लामोफोबिया के लिए समाज में कोई जगह नहीं है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »