कार टो करने के बाद पार्किंग बाउंसरों ने की युवती से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर 18 में रविवार की रात पार्किंग के कर्मचारियों ने विवाद में एक महिला की कार में तोड़फोड़ की गई और उनके साथ मारपीट की. पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़, मारपीट, बलवा आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
कार के शीशे तोड़ दिए गए कार के शीशे तोड़ दिए गए

तनसीम हैदर

  • नोएडा,
  • 09 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST
  • नोएडा के सेक्टर-18 में पार्किंग विवाद
  • युवती ने लगाया मारपीट का आरोप
  • पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर 18 में रविवार की रात पार्किंग के कर्मचारियों ने विवाद में एक महिला की कार में तोड़फोड़ की गई और उनके साथ मारपीट की. पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़, मारपीट, बलवा आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

कार की मालकिन अन्नू का कहना है कि वे दिल्ली के लाजपत नगर में रहती हैं. वह रविवार दोपहर अपने मित्र के साथ किसी काम से सेक्टर-18 आई थीं. उन्होंने सड़क के किनारे अपनी कार खड़ी की थी. इसी बीच बहुमंजिला पार्किंग के कर्मचारी उनकी कार को टो कर ले गए हैं. मल्टी लेवल कार पार्किंग पहुंचने पर देखा कि टो करने की वजह से कार में काफी डेंट आया है.

Advertisement

कार की मालकिन अन्नू के मुताबिक, इसको लेकर विरोध करने पर वहां विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि पार्किंग के बाउंसरो ने विवाद बढ़ने पर अन्नू समेत उसके दो साथियों के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान बाउंसरो ने उसकी कार पर लोहे की रॉड भी बरसाई, जिससे कार के शीशे टूट गए और बोनट क्षतिग्रस्त हो गया.

देखें: आजतक LIVE TV

सूचना पर पहुंची सेक्टर-20 थाना पुलिस को देखकर बाउंसर वहां से भाग निकले. महिला ने थाने में मामला की शिकायत दी. थाना प्रभारी निरिक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद महिला का मेडिकल करा दिया गया. महिला की शिकायत पर अज्ञात पार्किंगकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है.

पुलिस के मुताबिक, दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. सेक्टर-18 बाजार में जब से सरफेस पार्किंग को खत्म किया गया है, पार्किंगकर्मियों और बाउंसरों द्वारा रोजाना 80 से अधिक कारें उठायी जाती हैं. इसको लेकर लगातार विवाद हो रहे हैं. इसको लेकर सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा भी अनेक बार नाराजगी जताई जा चुकी है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »