Muzaffarpur: लॉकडाउन के बाद से नहीं भर पा रहे थे किस्त, पति-पत्नी ने की खुदकुशी

बिहार के मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के सुसाइड का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने तीन जगह से लोन लिया था. लॉकडाउन के बाद से उनका सारा काम बंद हो गया. जिससे वे लोन की किश्त जमा नहीं कर पा रहे थे. दबाव में आकर दोनों ने सुसाइड कर लिया.

Advertisement
कर्ज के चलते पति-पत्नी ने की आत्महत्या (फोटो आजतक) कर्ज के चलते पति-पत्नी ने की आत्महत्या (फोटो आजतक)

मणिभूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 28 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 8:45 PM IST
  • मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी ने कर ली खुदकुशी
  • लॉकडाउन के बाद से आर्थिक हालात थी खराब

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पति-पत्नी के सुसाइड का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने तीन जगह से लोन लिया था. लॉकडाउन के बाद से उनका सारा काम बंद हो गया. जिससे वे लोन की किश्त जमा नहीं कर पा रहे थे. दबाव में आकर दोनों ने सुसाइड कर लिया. वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

मामला मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के चौबे अंबारा गांव का है. जहां आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सरैया पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान राजेश महतो और उसकी पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है.

स्थानीय लोगों के अनुसार राजेश महतो की माली हालत बहुत ही खराब थी. वह भाड़े पर लेकर ऑटो चलाया करता था और उसी से घर चलाता था. राजेश की पत्नी ममता देवी ने एक निजी बैंक सहित तीन स्वयं सहायता समूह से ऋण लिया था. जिसमें से दो का साप्ताहिक और एक का 15 दिन पर किश्त जमा करना पड़ता था. लेकिन लॉकडाउन के कारण माली हालत खराब होती चली गई और ऋण की राशि के लिए लगातार प्रेशर बना हुआ था.

Advertisement

बैंक की किश्त नहीं निकाल पा रहे थे पति-पत्नी 

पैसे के अभाव में ऋण की किश्त जमा नहीं हो पा रही थी. जिसके कारण पति-पत्नी टेंशन में रहते थे. राजेश के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. एसएसपी जयन्त कांत ने बताया कि सरैया थाना क्षेत्र में पति-पत्नी ने सुसाइड किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है. वहीं सुसाइड के कारणों के बारे में जांच की जा रही है. घर वालों के मुताबिक उन पर माइक्रो फाइनेंस का कुछ लोन था. वे इसके दबाव में थे. उसी की वजह से उन्होंने सुसाइड किया. वहीं बॉडी की इंजरी को भी देखा जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा. हालांकि घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »