मथुरा: 65 साल के बुजुर्ग किसान का शव खेत में पेड़ से लटका मिला, परिजनों का हत्या का आरोप

मथुरा के गांव अकबर गढ़ी निवासी डालचंद (65 वर्ष) का शव खेत में पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. परिजनों का आरोप है कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा ,
  • 22 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:15 PM IST
  • खेत में पेड़ से लटका मिला किसान का शव
  • किसान के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मथुरा के गांव अकबर गढ़ी निवासी डालचंद (65 वर्ष) का शव खेत में पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. लेकिन अभी तक किसान की मौत का कारण का पता नहीं चल सका.

मृतक के परिजनों को शक है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि किसी ने वृद्ध किसान की हत्या की है. एसडीएम और सीओ के समझाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को पेड़ से उतारने दिया.

Advertisement

पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रखकर इस मामले की जांच कर रही है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक का कई सालों से जमीनी विवाद भी चल रहा था. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण पता चल पाएगा. उसी के आधार पर आगे की जांच की जाएगी.  

बुजुर्ग का शव खेत में पेड़ से लटका मिला

परिजनों ने बताया कि डालचंद गोवंश से फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे. सुबह छह बजे कुलदीप खेत पर गया तो पिता को पेड़ पर लटका देख घबरा गया. डालचंद के पुत्र कुलदीप सिंह और नेत्रपाल सिंह का आरोप है कि किसी ने उनके पिता की हत्या की है. इसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है लेकिन गांव वालों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मृतक का कई साल पहले से जमीनी विवाद चल रहा है. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच में जुटी है. वहीं एसडीएम महावन का कहना है कि एक बुजुर्ग का शव मिलने की सूचना मिली है. ये हत्या है या फिर आत्महत्या जांच के बाद ही पता चल सकेगा. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »