बिजनौर: लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, सड़क किनारे फेंक दिया शव

बिजनौर में एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई और शव को सड़क किनारे फेंक दिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

संजीव शर्मा

  • बिजनौर ,
  • 15 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST
  • लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या
  • हत्यारों ने शव को सड़क किनारे फेंका
  • पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

बिजनौर के अफजलगढ़ में एक 45 साल के युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया.  इस हत्या के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई. 

घटनास्थल के पास से पुलिस को उसकी बाइक और बिखरी हुई सब्जी भी मिली है.  सूचना पर सीओ और कोतवाल डाग स्क्वायड टीम के साथ पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया. मृतक के शरीर में डंडों से पिटाई के निशान भी पाए गए हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा.    

Advertisement

लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या 

बिजनोर के गांव मच्छमार निवासी वीर सिंह घर से किसी काम के लिए निकला था कि शाम को 5 बजे परिवार वालों से आधे घंटे में फोन पर लौटने की बात कही थी. लेकिन देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और उसका कहीं पता नहीं चला. सुबह अफजलगढ़ के पास सड़क किनारे वीर सिंह की लाश मिली.

 देखें: आजतक LIVE TV

मृतक के भाई रामगोपाल का आरोप है कि वीर सिंह की डंडे से पीट कर हत्या की गई है और उसके बाद उसकी लाश को सड़क किनारे फेंका गया है पुलिस ने हत्या के एंगल से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक बिजनौर डॉक्टर धर्मवीर सिंह का कहना है कि इस हत्या के मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही हत्या की वजह का खुलासा कर दिया जाएगा. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »