गोरखपुर: बहन से बात करने से मना करने पर भाई की हत्या, 8 घंटे में ऐसे पकड़ा गया आरोपी

गोरखपुर पुलिस ने सोमवार को एक हत्या के मामले को सुलझाकर आरोपी को महज 8 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. युवक ने बहन के साथ छेड़खानी का विरोध किया था और आरोपी को बहन से फोन पर बात करने से मना किया था. लेकिन आरोपी नहीं माना.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

गजेंद्र त्रिपाठी

  • गोरखपुर,
  • 07 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:36 PM IST
  • गोरखपुर पुलिस ने हत्या के मामले को सुलझाया
  • आरोपी ने 45 दिन में की 364 बार फोन कॉल
  • पुलिस ने मर्डर के खुलासे के लिए CDR की मदद ली

गोरखपुर पुलिस ने सोमवार को एक हत्या के मामले को सुलझाकर आरोपी को महज 8 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. युवक ने बहन के साथ छेड़खानी का विरोध किया था और आरोपी को बहन से फोन पर बात करने से मना किया था. लेकिन आरोपी नहीं माना. साजिश के तहत आरोपी ने युवती के भाई को बुलाया और फिर हत्या कर शव को तालाब में मुंह फेंक दिया.  

Advertisement

पुलिस का कहना है कि सिकरी गंज थाना क्षेत्र के बरोही गांव में रविवार की सुबह तालाब में औंधे मुंह 25 साल के युवक की लाश मिली थी. जिसकी शिनाख्त पड़ोस के गांव अवरारूप के रहने वाले सुरजीत के रूप में हुई थी. बताया जा रहा है कि सुरजीत शनिवार 5 दिसंबर की शाम 6 बजे घर से निकला, उसके बाद से लौटा नहीं था. फिर उसके नाना राम प्रगट ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी. 

महज 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जांच शुरू की और शक के आधार पर मोबाइल की CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्डिंग) की पुलिस ने जांच पड़ताल की. इसके बाद सिकरी गंज के बरोही गांव के रहने वाले दीपेंद्र सिंह उर्फ सिंटू के ऊपर पुलिस को शक हुआ. फिर पता चला कि उसने सुरजीत की बहन से 45 दिन में 364 बार बातचीत की थी. पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी दीपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया. सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात को कबूल कर लिया. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV
उसने पुलिस को बताया कि वो मृतक सुरजीत की बहन से बातचीत करता रहा था. जब बातचीत की जानकारी मृतक सुरजीत को हुई, तो उसने बातचीत करने से मना किया. इसी बात को लेकर दीपेंद्र सिंह नाराज हो गया. शनिवार की शाम आरोपी दीपेंद्र सिंह ने सुरजीत को घटनास्थल के समीप फोन करके बुलाया और उसकी हत्या कर दी. 

ये भी पढ़े

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement