दो भाइयों ने बहन के बॉयफ्रेंड को कुल्हाड़ी से काट डाला, हत्या के बाद सड़क के किनारे फेंका शव

बिहार के मोतिहारी में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. प्रेमिका के भाइयों ने वारदात को अंजाम देने के बाद युवक के कपड़े जला दिए और लाश को ले जाकर बाहर फेंक दिया. पुलिस ने सूचना के बाद शव बरामद कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Advertisement
घटना के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस. घटना के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस.

सचिन पांडेय

  • मोतिहारी,
  • 27 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:25 PM IST

बिहार के मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था. इस दौरान लड़की के भाइयों ने उसे देख लिया. इस पर दोनों इतने गुस्से में आ गए कि धारदार हथियार (टांगी) से काटकर युवक की हत्या कर दी. हत्या के बाद युवक के कपड़े जला दिए और शव फेंककर फरार हो गए.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, मोतिहारी के दिलावरपुर गांव में बारात में गए अभिषेक कुमार नाम का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पर चला गया. वह प्रेमिका से बात कर रहा था, तभी प्रेमिका के भाई ने उसे देख लिया. इसके बाद लड़की के दो भाई मौके पर आ गए और युवक को पीटने लगे.

लड़की और उसकी दादी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने. दोनों भाइयों ने युवक को एक कमरे में बंद कर दिया और उस पर कुल्हाड़ी से वार करने लगे. इस दौरान बुरी तरह से जख्मी युवक दोनों से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा.

आरोपियों ने धारदार हथियार से काटकर की हत्या

प्रेमिका के दोनों भाइयों ने धारदार हथियार (टांगी) से काटकर बहन के बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी. हत्या के बाद मृतक के कपड़े उतारकर जला दिए और शव भगवानपुर के पास ले जाकर फेंक दिया.

Advertisement

बताया जा रहा है कि मृतक लड़की के भाइयों का दोस्त था. उसका घर आना जाना था. इसी दौरान लड़की से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. मृतक युवक मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के धालो पाती गांव का रहने वाला था. सूचना के बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

प्रेमिका ने पुलिस के सामने अपने भाइयों के विरुद्ध दिया बयान

वारदात को बाद प्रेमिका अपने प्रेमी अभिषेक के घर पर पहुंच गई और हत्या की  पूरी कहानी उसके परिजनों और पुलिस को बताई. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी के साथ ही अन्य चीजें बरामद की हैं.

प्रेमिका ने अपने दोनों भाइयों को युवक की हत्या के लिए जिम्मेदार बताया है. पुलिस के सामने बयान भी दिया है. उसने कहा कि आरोपी भाइयों को फांसी होनी चाहिए.

मोतिहारी एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. केसरिया व साहेबगंज पुलिस शव को बरामद कर जांच में जुटी है. जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »