Lucknow: जोमैटो, स्विगी, ओला और उबर को सुनसान जगह पर लूटने वाला गिरोह दबोचा

लखनऊ पुलिस ने ऐसे गैंग के 4 सदस्यों को पकड़ा है, जो  Ola-Uber बुक करते थे. Zomato और  Swiggy से खाना बुक कर डिलीवरी बॉय को सुनसान जगह  बुलाते और उसके साथ भी लूटपाट कर फरार हो जाते. पुलिस को काफी समय से इन बदमाशों की तलाश थी. पकड़े गए बदमाशों में एक नाबालिग है.

Advertisement
लूटपाट करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार लूटपाट करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 02 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

लखनऊ पुलिस ने ऐसे गैंग को पकड़ा है, जो  Ola-Uber बुक करते थे और सुनसान जगह पर ले जाकर ड्राइवर से लूटपाट करते थे. इतना ही ये बदमाश Zomato और  Swiggy से खाना बुक कर डिलीवरी बॉय को सुनसान जगह  बुलाते और उसके साथ लूटपाट कर फरार हो जाते. पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जिसमें एक नाबालिग और तीन बदमाश बालिग हैं. इनके पास से एक मोबाइल, तमंचा और दो बाइक बरामद हुई हैं. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में पुलिस को सेक्टर 8 के पास लूटपाट करने वाले गैंग के आने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपियों को पकड़ लिया. पूछताछ में पता चला की ये बदमाश Ola-Uber, Zomato और  Swiggy एप के जरिये ऑर्डर बुक कराकर सुनसान जगह बुलाते और डिलीवरी ब्वॉय से उसका फोन और छीनकर फरार हो जाते. इनकी पहचान सूरज गौतम, नीरज गौतम और कृष्ण गौतम के रूप में हुई है. हालांकि उनमें से एक नाबालिग है. तीन को जेल भेज दिया गया है. 

एडीसीपी ईस्ट जोन सैयद अली अब्बास के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक पीजीआई थाना क्षेत्र में सुनसान जगह पर खड़े हुए हैं और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक मे हैं. जब मौके पर पुलिस पहुंची तो ये भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन इन्हें पकड़ लिया गया.

Advertisement

कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि ऑनलाइन ओला Ola-Uber, Zomato और  Swiggy के डिलीवरी बॉए को बुलाते और उनके साथ लूटपाट कर फरार हो जाते. पुलिस को इनके पास से एक तमंचा, मोबाइल फोन दो बाइक बरामद की हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »