Bihar: हाजीपुर में बॉयफ्रेंड के सामने ही नाबालिग से गैंगरेप के 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: हाजीपुर में नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह घटना बीते 10 सितंबर को हुई थी. जब नाबालिग अपने दोस्त से अकेले में बात कर रही थी. इस दौरान करीब 8 युवक पहुंचे और पुलिस की धौंस दिखाकर बारी-बारी से सबने लड़की के साथ गैंगरेप किया.

Advertisement
गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार (फोटो-आजतक) गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार (फोटो-आजतक)

संदीप आनंद

  • हाजीपुर ,
  • 16 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:09 PM IST

बिहार के हाजीपुर में नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने छात्रा को बंधक बनाकर उसके बॉयफ्रेंड के सामने इस घिनौनी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. इस वारदात को लेकर सियासी हंगामें के बाद बिहार पुलिस बैकफुट पर थी. वारदात के 5 दिन बाद पुलिस आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाब रही. 

Advertisement

यह घटना बीते 10 सितंबर को हुई थी. जब नाबालिग अपने दोस्त से अकेले में बात कर रही थी. इस दौरान करीब 8 युवक पहुंचे और पुलिस की धौंस दिखाकर बारी-बारी से सबने लड़की के साथ गैंगरेप किया. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल जांच कराई. लड़की नौवीं क्लास की छात्रा है. उसकी उम्र लगभग 13 साल है. पीड़ित लड़की का हालत ठीक है.

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया और रेप के दौरान नाबालिग बेहोश हो गई थी. जिसके बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए थे. इस  घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »