दिल्ली: बाइक टच होने पर एक शख्स की चाकू से गोदकर हत्या, महिला समेत 7 अरेस्ट

रनहोला इलाके में महज बाइक टच होने पर हुए झगड़े के चलते कुछ युवकों ने चाकू से गोदकर एक 44 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी. इस झगड़े में बीच बचाव कर रहे मृतक के कुछ रिश्तेदार भी घायल हुए हैं. इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 15 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 5:02 PM IST
  • बाइक टच होने पर शख्स की हत्या
  • पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया

आउटर दिल्ली के रनहोला इलाके में महज बाइक टच होने पर हुए झगड़े के चलते कुछ युवकों ने चाकू से गोदकर एक 44 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी. इस झगड़े में बीच बचाव कर रहे मृतक के कुछ रिश्तेदार भी घायल हुए हैं. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग और एक महिला समेत लगभग 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि यह झगड़ा बाइक टच होने पर हुआ, जिसमें एक शख्स की जान चली गई. इस खूनखराबे में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जो इस मारपीट को रोकने का प्रयास कर रहे थे. मृतक के भांजे अमित श्रीवास्तव ने बताया कि उनके मामा का नाम मनोज था और वो प्राइवेट जॉब करते थे और परिवार के समेत मंगल बाजार के पास रहते थे. वहीं पर उनकी बहन डिफेन्स एनक्लेव इलाके में रहती है और जीजा संजीव भारतीय सेना में काम करते हैं. 

मामूली विवाद में शख्स की हत्या 

बीते शनिवार को मृतक के जीजा संजीव घर आए हुए थे. वह कुछ सामान लेने के लिए मार्केट गए थे.  जहां घर के पास मामूली तरीके से बाइक टच हो जाने पर उनका प्रिंस नाम के युवक के साथ झगड़ा हो गया. जहां से पुलिस को भी कॉल किया गया और उस समय मामला दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करवा दिया गया. कुछ देर बाद प्रिंस और उसकी मां अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंची फिर संजीव से झगड़ा शुरू कर दिया. ऐसे में अमित और उसके मामा मनोज व अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे.  

Advertisement

मारपीट के दौरान पुलिस को कॉल किया गया

मारपीट में बीच बचाव के दौरान हमलावरों ने उनके और संजीव के ऊपर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिसके बाद पीड़ित परिवार गंभीर रूप से घायल  मनोज को माता चननं देवी हॉस्पिटल लेकर गया.  जांच के बाद डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया गया. 

हत्या के आरोप में सात आरोपी गिरफ्तार 

वहीं घटना की बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया.  आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और आरोपियों को धर दबोचा गया. पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. पुलिस ने नाबालिग के अलावा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय उर्फ कानपुरिया (37), उसकी पत्नी हीना (32), अमन कुमार (25), सन्नी कुमार (21), रमेश उर्फ छोटू (35), 26 वर्षीय अमित और विकास गौतम के रूप में की है.  पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »