महाराष्ट्र: 'मैंने अपने बेटे को कुएं में फेंक दिया'... मां ने की 2 साल के बेटे की हत्या

एक मां ने अपने 2 साल के बेटे को कुएं में फेंक दिया. इसके बाद मां ने अपने देवर को घटना के बारे में बताया. शुरुआत में उसकी बात को लोगों ने अनसुना कर दिया, लेकिन जब शाम को बच्चा नहीं दिखा तो लोगों ने कुएं में खोजबीन की, जहां बेटे की लाश पड़ी थी.

Advertisement
एक मां ने अपने दो साल के बेटे को कुएं में फेंककर मार डाला एक मां ने अपने दो साल के बेटे को कुएं में फेंककर मार डाला

पंकज खेळकर

  • पुणे,
  • 07 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST
  • मां ने अपने ही बेटे की हत्या की
  • पुलिस ने मां को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक मां ने अपने 2 साल के बेटे को कुएं में फेंक दिया. इसके बाद मां ने अपने देवर को घटना के बारे में बताया. शुरुआत में उसकी बात को लोगों ने अनसुना कर दिया, लेकिन जब शाम को बच्चा नहीं दिखा तो लोगों ने कुएं में खोजबीन की, जहां बेटे की लाश पड़ी थी.

Advertisement

लातूर जिले के निलंगा पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रविवार को जिले के केलगांव इलाके में राठेड़ा गांव में हुई है. 2 साल के बेटे समर्थ पांचाल के साथ माया वेंकट पांचाल और उसका पति वेंकट पांचाल राठेड़ा गांव में रहते थे. एक महीने पहले पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और तब से पति वेंकट पांचाल 20 किलोमीटर दूरी पर औसा गांव में रहने लगा.

औसा गांव लातूर शहर से 30 किलोमीटर दूरी पर है. जब से पतिृपत्नी के बीच झगड़ा हुआ, तब से वेंकट हफ्ते में एक दिन बेटे समर्थ से मिलने गांव आने लगा, लेकिन पत्नी से बातचीत बंद थी. रविवार को माया ने अपने देवर को बताया कि उसने अपने 2 साल के बेटे को कुएं में फेंक दिया है. देवर ने भाभी की बात पर ध्यान नहीं दिया और काम पर चला गया.

Advertisement

कुएं में मिली लाश

रविवार शाम घर लौटने पर भतीजा नहीं नजर आया तो देवर को अपनी भाभी माया की बात याद आई. उसने तुरंत भाई वेंकट को खबर दी. वेंकट तुरंत गांव लौटा और बेटे समर्थ को खोजना शुरू किया. कुएं में भी देखा लेकिन रात के अंधेरे में नजर नहीं आया, फिर सोमवार सुबह कुएं में खोज अभियान चलाया गया. कुएं में ही बेटे का शव मिला.

वेंकट विश्वनाथ पांचाल की शिकायत पर हत्या के आरोप में बच्चे की मां माया पांचाल के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है. माया पांचाल की मानसिक हालात ठीक नहीं बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. पुलिस को आशंका को पति-पत्नी के बीच तनाव के कारण ही बच्चे की हत्या की गई है.

इस मामले में निलंगा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक अभिजीत कुदले ने कहा कि माया को बच्चा नहीं चाहिए था, यही वजह होगी कि उसने हत्या कर दी. गिरफ्तार मां ने भी अपना अपराध कबूल कर लिया है. मंगलवार के दिन हत्या की आरोपी मां को अदालत में पेश किया जाएगा.

(रिपोर्ट- सुनील कांबले)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »