पोस्टिंग के नाम पर सरकारी टीचर से मांगी रिश्वत, पुलिस ने एजुकेशन ऑफिसर को रंगे हाथों पकड़ा

पालघर में पोस्टिंग के नाम पर टीचर से रिश्वत मांगने वाली महिला एजुकेशन ऑफिसर को गिरफ्तार किया गया है. टीचर की शिकायत पर 25 हजार की रिश्वत लेते हुए पुलिस ने महिला एजुकेशन ऑफिसर को रंगे हाथों पकड़ा.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

aajtak.in

  • पालघर,
  • 26 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST
  • पोस्टिंग के नाम पर सरकारी टीचर से मांगी रिश्वत
  • 25 हजार की रिश्वत लेते एजुकेशन ऑफिसर अरेस्ट

महाराष्ट्र के पालघर में सरकारी स्कूल टीचर से रिश्वत लेने का मामला सामने आया है. पुलिस ने रिश्वत की डिमांड करने वाली महिला एजुकेशन ऑफिसर (प्राइमरी सेक्शन) को गिरफ्तार किया है. पालघर के डीएसपी नवनाथ जगताप ने बताया कि आरोपी महिला एजुकेशन ऑफिसर का नाम लता सखाराम सानप है.

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आरोपी महिला अधिकारी ने एक सरकारी स्कूल के टीचर से वसई शहर में पोस्टिंग दिलवाने के नाम पर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. अंत में यह डील 25 हजार रुपए पर जाकर फाइनल हुई. स्कूल टीचर ने इसकी शिकायत पुलिस में की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला एजुकेशन अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. और मामले की जांच जारी है.

शिक्षक से रिश्वत मांगने वाला BEO गिरफ्तार
इससे पहले उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित मऊरानीपुर के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) भुवनेंद्र कुमार को एक सहायक शिक्षक से बीस हजार की घूस लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. दरअसल, शिक्षक के खिलाफ जांच चल रही थी. जांच रिपोर्ट से शिक्षक का नाम निकालने के नाम पर रिश्वत मांगी गई. बीईओ के खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया.

जांच रिपोर्ट से नाम हटाने की एवज में मांगी रिश्वत
जानकारी के मुताबिक, गुरसराय ब्लॉक के खेरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत विजिलेंस टीम से की थी. उसने बताया था कि खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में किचन विस्तारीकरण की राशि के प्रयोग से संबंधित जांच मिली थी. इस जांच में उसका भी नाम शामिल था. खंड शिक्षा अधिकारी जांच रिपोर्ट से उसका नाम हटाने की एवज में बीस हजार रुपये की मांग कर रहे थे. शिकायत मिलने के बाद विजलेंस टीम ने धर-पकड़ के लिए जाल बिछाया और खंड शिक्षा अधिकारी को कार्यालय के पास से बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »