कासगंज में 'बिकरू' जैसा कांड, शराब माफिया के हमले में सिपाही की मौत, दारोगा लहूलुहान

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में कानपुर के बिकरू कांड जैसा मामला सामने आया है, जहां अवैध शराब के कारोबार को बंद कराने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया. इस हमले में एक सिपाही शहीद हो गया. जबकि एक दारोगा की हालत गंभीर बनी हुई है.

Advertisement
घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है (फाइल फोटो) घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है (फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक

  • कासगंज,
  • 09 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 7:14 AM IST
  • कासगंज में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला
  • शराब माफियाओं ने पुलिस टीम को घेरा
  • सिपाही की हत्या कर शव फेंका
  • एक दारोगा की हालत भी गंभीर

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में कानपुर के बिकरु गांव जैसा मामला सामने आया है, जहां पुलिस अवैध शराब के कारोबार को बंद कराने गई थी, लेकिन वहां पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया. यही नहीं शराब माफियाओं ने पहले एक सब इंस्पेक्टर और सिपाही को बंधक बना लिया और फिर उन दोनों को गायब कर दिया. बाद में दरोगा लहूलुहान हालत में एक खेत से मिले और सिपाही की लाश दूसरी जगह से बरामद हुई. 

Advertisement

मामला कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र का है. जहां गांव नगला धीमर में बड़े स्तर पर अवैध शराब का कारोबार चलाए जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी. उसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम मंगलवार को गांव में छापा मारने पहुंची थी. लेकिन शराब माफियाओं को इस बात की खबर पहले ही लग चुकी थी. नतीजा ये हुआ कि बदमाशों ने पुलिस को घेर लिया और सब इंस्पेक्टर अशोक और सिपाही देवेंद्र को बंधक बना लिया.

इससे पहले कि बाकी पुलिस वाले कुछ समझ पाते, बदमाशों ने दरोगा अशोक और सिपाही देवेंद्र को वहां से गायब कर दिया. बाद में सब इंस्पेक्टर अशोक लहूलुहान हालत में गांव के एक खेत में पड़े मिले. जबकि सिपाही को तलाश किया जा रहा था. इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

Advertisement

इसी दौरान पुलिस को सिढ़पुरा स्वास्थ्य केंद्र के पास सिपाही देवेंद्र की लाश बरामद हुई. दरअसल, बदमाशों ने की सिपाही की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना की गंभीरता को समझते हुए भारी पुलिस बल मौके पर बुलाया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. सब इंस्पेक्टर अशोक की हालत गंभीर बनी हुई है. 

सीएम योगी ने दिए NSA लगाने के आदेश

उधर, सीएम योगी ने कासगंज की घटना पर सख्त तेवर दिखाते हुए घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. साथ ही गुनाहगारों पर NSA लगाने का फरमान भी सुनाया है.

इस वारदात ने एक बार फिर कानपुर के बिकरू शूटआउट की याद दिला दी. जिसमें गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया था. जिसमें एक सीओ समेत कई पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. बाद में आरोपी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में सरेंडर कर दिया. लेकिन कानपुर लाते समय विकास दुबे को एसटीएफ की टीम ने उस वक्त मार गिराया था, जब वो भागने की कोशिश कर रहा था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »