झारखंड: जिला परिषद् सदस्य के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों की पिटाई से आरोपी की भी मौत

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब छह बजे खुंटपानी के जिला परिषद् सदस्य सानगी बानरा के छोटे भाई सिदियु बानरा को गांव के ही रहने वाले युवक सानगी दास उर्फ़ लम्बू ने सीने में गोली मार दी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

सत्यजीत कुमार

  • चाईबासा ,
  • 23 जून 2021,
  • अपडेटेड 12:17 AM IST
  • जिला परिषद् सदस्य के छोटे भाई को शख्स ने मारी गोली
  • ग्रामीणों की पिटाई से आरोपी की भी मौत
  • शराब के नशे में था आरोपी

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में जिला परिषद् के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने गोली मारने वाले शख्स की भी जमकर धुनाई कर दी. घायल अवस्था में उसे चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना पश्चिम सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गाड़ा राजाबासा गांव के परोम साई टोला की है. बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब छह बजे खुंटपानी के जिला परिषद् सदस्य सानगी बानरा के छोटे भाई सिदियु बानरा को गांव के ही रहने वाले युवक सानगी दास उर्फ़ लम्बू ने सीने में गोली मार दी. इस गोली काण्ड में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए सिदियु बानरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

जबकि गोली मारने के बाद सानगी दास मौके से फरार होने के लिए दौड़ लगाने लगा. ग्रामीणों ने खदेड़कर सानगी दास को पकड़ लिया और उसकी जमकर लात घूंसे से धुनाई कर दी. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर अपने कब्जे में रखा और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हालत में हत्या आरोपी सानगी दास को इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल ले आयी जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

खुंटपानी के जिला परिषद् सदस्य सानगी बानरा ने बताया की घटना के दौरान वह मौजूद नहीं थे. जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह मौके पर पहुंचे लेकिन तबतक उनके भाई की मौत हो चुकी थी. जिला परिषद् सानगी बानरा ने यह भी बताया कि उनके भाई के साथ हत्या आरोपी सानगी दास की पहले से ही किसी बात को लेकर रंजिश थी. शायद इसी को लेकर उसने उनके भाई की हत्या की है. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी सानगी दास घटना के समय शराब के नशे में था. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं इस पूरे मामले में ग्रामीण और जिला परिषद् सदस्य से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. घटना के पीछे कारण क्या है इसको लेकर पुलिस की तफ्तीश जारी है.

(जय कुमार तांती के इनपुट्स के साथ)


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »