फेक पासपोर्ट के साथ शारजाह से इंदौर पहुंचा यात्री, एयरपोर्ट पर ऐसे हुई गिरफ्तारी

पुलिस उपायुक्त (DCP) विनोद कुमार मीना ने इस बरामदगी के सिलसिले में बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से दो भारतीय पासपोर्ट बरामद किए हैं. वह यात्री रविवार की रात शारजाह (यूएई) से इंदौर पहुंचा था.

Advertisement
आरोपी यात्री के पास दो भारतीय पासपोर्ट मिले हैं (सांकेतिक फोटो- Meta AI) आरोपी यात्री के पास दो भारतीय पासपोर्ट मिले हैं (सांकेतिक फोटो- Meta AI)

aajtak.in

  • इंदौर,
  • 20 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 12:07 AM IST

शारजाह से मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे एक यात्री को फर्जी भारतीय पासपोर्ट रखने के आरोप में एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी शख्स के कब्जे से दो भारतीय पासपोर्ट बरामद किए गए, जिसकी वजह से वह फंस गया.

पुलिस उपायुक्त (DCP) विनोद कुमार मीना ने इस बरामदगी के सिलसिले में पीटीआई को बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से दो भारतीय पासपोर्ट बरामद किए हैं. वह यात्री रविवार की रात शारजाह (यूएई) से इंदौर पहुंचा था.

Advertisement

डीसीपी ने बताया कि एयरपोर्ट पर आगमन चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारियों को शक हुआ और उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. डीसीपी मीना ने बताया कि एक पासपोर्ट में व्यक्ति की पहचान मोहम्मद कलाम कबाड़ी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे पासपोर्ट में उसका नाम मोहम्मद कलाम राईन है. 

डीसीपी के मुताबिक, दोनों दस्तावेजों में आरोपी की जन्मतिथि और अन्य विवरण भी अलग-अलग हैं. आरोपी की उम्र 30 से 50 साल के बीच है और उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी बिहार का निवासी है और काम के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »