चोर ने दी पुलिस को खुली चुनौती, दुकान की दीवार पर लिखा 'I LOVE U 108'

अंबिकापुर में प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास एक दुकान में बुधवार की रात चोरी हो गई. सबसे अजीब बात यह है कि चोर ने चोरी करने के बाद दुकान की दीवार पर I LOVE U 108 लिखकर पुलिस को खुली चुनौती दी है. फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
I LOVE U 108 लिखकर दी पुलिस को खुली चुनौती I LOVE U 108 लिखकर दी पुलिस को खुली चुनौती

सुमित सिंह

  • छत्तीसगढ़,
  • 14 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चोरी का अजीबोगरीब मामला आया है. यहां बुधवार की रात चोर ने एक दुकान में पहले चोरी की. फिर दीवार पर 'I LOVE U 108' लिखकर पुलिस को चैलेंज कर दिया. चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है.

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रतन यादव शहर के गांधीनगर का रहने वाला है. इसकी प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है. रतन बुधवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया था.

गुरुवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा, तो दुकान के ऊपर लगी एस्बेस्टस की शीट टूटी थी और अंदर सामान बिखरा पड़ा था. दुकान में रखे कई कीमती सामान गायब थे. 

स्केच से लिखा आई लव यू 108’  

इसके अलावा दुकान में काउंटर के पास लगे कंपनियों के साइन बोर्ड पर स्केच से ‘आई लव यू 108’ लिखा हुआ था. इसके बाद दुकान मालिक ने अपने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. इससे पता चला कि एक नकाबपोश दुकान में घुस रहा है. इसके बाद चोर ने सीसीटीवी कैमरे का वायर निकाल दिया.

मामले में अंबिकापुर के थाना प्रभारी रूपेश नारंग ने बताया, "बुधवार की रात प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास एक दुकान में चोर ने एलईडी बल्ब और अन्य सामानों की चोरी की है. चोर शरारती है. उसने शटर पर कुछ लिखा भी है. पुलिस को चुनौती दी है. हम जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »