मेरे भाई ने दो बार मुझे फांसी देने की कोशिश की... हैदराबाद हत्याकांड में पत्नी का आरोप

हैदराबाद हॉरर किलिंग मामले में पीड़ित पत्नी सुल्ताना ने अपने भाइयों पर बड़ा आरोप लगाया है. उसके मुताबिक भाइयों द्वारा शादी से पहले भी उसे मारने की कोशिश की गई थी.

Advertisement
पीड़ित पत्नी सुल्ताना पीड़ित पत्नी सुल्ताना

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2022,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST
  • पत्नी के मुताबिक शादी से पहले मिली धमकियां
  • शादी के बाद फोन सिम बदला, पुलिस से मांगी सुरक्षा

हैदराबाद हॉरर किलिंग मामले में पीड़ित पत्नी सुल्ताना द्वारा अपने परिवार पर लगातार गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. अब एक इंटरव्यू में सुल्ताना ने दावा कर दिया है कि उसके भाई ने शादी से पहले भी दो बार उसे जान से मारने की कोशिश की थी. उसका परिवार शुरुआत से ही उस रिश्ते के खिलाफ था.

एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में सुल्ताना ने कहा है कि मेरी शादी से पहले, मेरे भाई ने मुझे मारने की कोशिश की थी. उसने मुझे दो बार फांसी देने का प्रयास किया था. उस घटना के बाद ही सुल्ताना और नागाराजू हैदराबाद चले गए थे और वहां पर एक आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली. अपनी सुरक्षा को देखते हुए तब दोनों ने कई कदम उठाए थे. अपने फोन का सिम बदला था, स्थानीय पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की गई थी. लेकिन सुल्ताना के भाई एक मौके की फिराक में थे. उन्हें किसी भी कीमत पर वो रिश्ता कबूल नहीं था.

Advertisement

ऐसे में जब सुल्ताना अपने पति के साथ पंजाला अनिल कुमार कॉलोनी जा रही थी, तब उसके भाइयों ने बीच सड़क पर ही दोनों को रोक लिया. फिर आरोपियों ने नागाराजू को लोहे की रॉड से लगातार मारा और चाकू से गोद दिया. इस बारे में सुल्ताना ने बताया कि मैं, हत्यारों से अपने पति की जान की भीख मांगती रही. लेकिन उन्होंने मेरे पति को चाकुओं से गोद दिया. मेरी आंखों के सामने मेरे पति की हत्या कर दी. 

सुल्ताना ने ये भी बताया कि उसकी मां की तरफ से भी चेतावनी दी गई थी अगर उसने नागाराजू से शादी की तो दोनों को जान से मार दिया जाएगा. इन धमकियों से दूर जाते हुए सुल्ताना और नागाराजू ने कही दूर नई जिंदगी शुरू करने की ठानी थी. लेकिन उनके परिवार की तरफ से धमकियों का दौर नहीं थमा. सुल्ताना की माने तो एक महीने पहले भी उसके भाई ने नागाराजू का पता लगाने की कोशिश की थी लेकिन विफल रहा था.

Advertisement

ये भी पढ़ें

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »