दूसरी महिला संग रंगे हाथ पकड़ा, फिर पत्नी ने की पति की हत्या, लाश के टुकड़े किए

पति की बेवफाई से महिला इतने गुस्से में आई कि उसने उसकी हत्या कर लाश के कई टुकड़े कर दिए. फिर शव को घर में ही ठिकाने लगा दिया. कई दिन बाद जब पड़ोसियों को उस घर से दुर्गंध आनी शुरू हुई तो मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

Advertisement
पति की हत्या के आरोप में महिला अरेस्ट (सांकेतिक फ़ोटो- getty) पति की हत्या के आरोप में महिला अरेस्ट (सांकेतिक फ़ोटो- getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 24 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST

एक महिला ने पति की बेवफाई से तंग आकर खौफनाक कदम उठाया. उसने पति की बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं महिला ने पति के लाश के कई टुकड़े कर दिए और लाश को घर में ही ठिकाने लगा दिया. कई दिन बाद जब पड़ोसियों को महिला के घर से दुर्गंध आनी शुरू हुई तो मामले का खुलासा हुआ. फिलहाल पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है. 

Advertisement

द मिरर के मुताबिक, मामला ईरान के तेहरान प्रांत का है. जहां हत्या के केस में 22 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. महिला पर चाकू से गोदकर पति को मारने और फिर उसकी लाश के कई टुकड़े करने का आरोप है. 

स्थानीय मीडिया ने बताया कि पुलिस को तेहरान प्रांत के एस्लामशहर शहर से महिला के 30 साल के पति का क्षत-विक्षत शव मिला. दरअसल, पुलिस अधिकारियों को महिला के एक पड़ोसी का फोन आया था, जिसने उसके घर से तेज दुर्गंध आने की बात बताई. इसके बाद तलाश की गई तो घर से शव बरामद हुआ. 

इस वजह से महिला ने की पति की हत्या

बताया गया कि महिला ने पति को प्रेमिका संग देख लिया था. जिसको लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई. इतने में पति चाकू ले आया. उसने कहा कि मैं तुम्हारे पेट में चाकू घोंप दूंगा. लेकिन कुछ ही देर बाद महिला ने पति के पेट में चाकू घोंप दिया.  

Advertisement

पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया- पति, मुझे और मेरी पांच साल की बेटी को पीटता था. वह मुझे धोखा भी दे रहा था. मैं उसके बर्ताव से परेशान हो गई थी, इसलिए मैंने उसे मार डाला.

महिला ने दावा किया कि उसने अपने पति को एक असामान्य संबंध के कारण मारा है, जो उसने दूसरी महिला के साथ बनाए थे. महिला की शादी सात साल पहले हुई थी, तब वह सिर्फ 15 साल की थी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »