हाथरस फिर शर्मसार, नाबालिग लड़कों ने 4 साल की बच्ची से किया रेप

हाथरस में ही पिछले महीने एक 19 वर्षीय दलित युवती की गैंगरेप के बाद हुई मौत की घटना लगातार सुर्खियों में रही थी और अब रेप की इस घटना ने शहर को शर्मसार कर दिया है. 2 लड़कों ने मिलकर 4 साल की बच्ची का रेप कर दिया.

Advertisement
हाथरस में रेप की एक और घटना (सांकेतिक-पीटीआई) हाथरस में रेप की एक और घटना (सांकेतिक-पीटीआई)

aajtak.in

  • हाथरस,
  • 24 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 7:42 AM IST
  • दोनों आरोपी लड़के पुलिस कस्टडी में लिए गए
  • पीड़ित पिता ने गुरुवार को दी थी घटना की सूचना
  • बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गयाः पुलिस

हाथरस में दलित युवती के साथ गैंगरेप का मामला अभी थमा ही नहीं था कि एक और रेप की घटना सामने आई है. इस रेप में शामिल आरोपी लड़के हैं और पीड़िता 4 साल की एक बच्ची है. पुलिस ने दोनों आरोपी लड़कों को  कस्टडी में ले लिया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि हाथरस में चार साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर 9 और 12 साल के दो लड़कों ने रेप किया है. दोनों को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता ने घटना की सूचना गुरुवार को एक गांव से दी थी, जिसके बाद स्थानीय हाथरस जंक्शन पुलिस स्टेशन में रेप की प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस प्रवक्ता ने कहा, 'दोनों आरोपी लड़के, जो एक ही गांव के हैं, को हिरासत में ले लिया गया है और कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.'

प्रवक्ता ने कहा कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई चल रही है. 

हाथरस में ही पिछले महीने एक 19 वर्षीय दलित युवती की गैंगरेप के बाद हुई मौत की घटना लगातार सुर्खियों में रही थी. इस दलित युवती के साथ एक ही गांव के चार लोगों ने कथित रूप से उसके साथ गैंगरेप किया था और इस घटना के एक पखवाड़े के बाद युवती की मौत हो गई.

Advertisement

युवती की मौत के बाद जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ. राज्य की योगी सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से करा रही है. सीबीआई की ओर से जांच की कार्रवाई जारी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस भी गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »