हाथरस गैंगरेप: सीएम योगी ने पीड़िता के परिवार से की बात, 25 लाख रुपए, घर और नौकरी का ऐलान

पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की. मुख्यमंत्री ने पीड़िता के पिता से बात करते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया और प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए.

Advertisement
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो- PTI) यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो- PTI)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 30 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:10 PM IST
  • सीएम योगी ने पीड़िता के परिजनों से की बात
  • सीएम ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया
  • सीएम ने प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से बात की है. सीएम योगी ने वीडियो कॉल के जरिए पीड़िता के परिवार से बात की. पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की. मुख्यमंत्री ने पीड़िता के पिता से बात करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया और प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए.

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार को 25 लाख की सहायता राशि देने का ऐलान किया. सीएम योगी ने कहा कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. सरकार परिवार को एक घर भी आवंटित करेगी.     

वहीं, हाथरस केस में जांच के लिए एसआईटी का गठन हो गया है. सीएम आदित्यनाथ के आदेश के बाद गृह सचिव भगवान स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी टीम मामले की जांच करेगी. एसआईटी में दलित और महिला अधिकारी भी शामिल हैं.
 
गृह सचिव भगवान स्वरूप, डीआईजी चंद्र प्रकाश और सेनानायक पीएसी आगरा पूनम एसआईटी के सदस्य होंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लाने के निर्देश भी दिए हैं.

इस मामले में सभी चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. गौरतलब है कि हाथरस जिले के चंदपा थाने के गांव में 14 सितंबर में दलित लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. परिवार वालों का आरोप है कि सुबह साढ़े नौ बजे के करीब चार दबंगों ने लड़की के साथ गैंगरेप और दरिंदगी की. शुरू में पीड़िता का इलाज अलीगढ़ के अस्पताल में चला. बाद में उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. 

Advertisement

मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत के बाद पुलिस शव को लेकर हाथरस पहुंची. उस वक्त रात के 12 बजकर 45 मिनट हो रहे थे. एंबुलेंस के पहुंचते ही लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. नाराज ग्रामीण सड़क पर ही लेट गए. एसपी-डीएम लड़की के बेबस पिता को अंतिम संस्कार के लिए समझाते रहे. और आखिरकार पुलिस के कड़े कहरे के बीच सुबह होने से पहले ही उसकी चिता को आग लगा दी गई.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »