फरीदाबादः दुकानदार को हनी ट्रैप में फंसाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी युवती गिरफ्तार

पुलिस ने जाल बिछाया और उस लड़की को 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पीड़ित दुकानदार फरीदाबाद के तिगांव का रहने वाला है. वो कूलर की दुकान चलाता है. उसकी दुकान पर दो कर्मचारी भी हैं.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी लड़की को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी लड़की को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है

तनसीम हैदर

  • फरीदाबाद,
  • 08 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 11:56 PM IST
  • कूलर खरीदने के बहाने दुकान पर आई आरोपी लड़की
  • दुकानदार से फोन पर की थी बात
  • होटल के कमरे में बनाए थे संबंध

हरियाणा के फरीदाबाद में हनी ट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक युवती ने पहले एक दुकानदार को अपने जाल में फंसाया. फिर उसे होटल में लेकर गई और उसके साथ संबंध बनाए. फिर शुरू हुआ दुकानदार के साथ ब्लैकमेलिंग का खेल. लड़की ने अपने शिकार से तीन लाख रुपये की मांग कर डाली. पैसा ना देने पर बलात्कार का केस दर्ज कराने की धमकी दी और एक लाख रुपये वसूल भी लिए. 

Advertisement

कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. लड़की बाकी बचे दो लाख रुपये के लिए बार-बार दुकानदार को धमकाती रही. परेशान होकर वो दुकानदार पुलिस के पास पहुंचा और आपबीती सुनाई. पुलिस ने जाल बिछाया और उस लड़की को 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पीड़ित दुकानदार फरीदाबाद के तिगांव का रहने वाला है. वो कूलर की दुकान चलाता है. उसकी दुकान पर दो कर्मचारी भी हैं.

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि एक दिन उनकी गैर मौजूदगी में एक लड़की दुकान पर आई और कर्मचारियों से विजिटिंग कार्ड लेकर गई. कुछ दिन बाद उसने कूलर लेने के बहाने फोन किया और रेट पूछे. लड़की ने अपना नाम सुरभि (बदला हुआ नाम) बताया था. 4 मार्च को उसने दुकानदार से मिलने की इच्छा जताई. दुकानदार को मिलने के लिए सेक्टर 64 बुलाया. दुकानदार वहां जा पहुंचा. लड़की ने उसे ओयो होटल में चलने को कहा.

Advertisement

उसने लड़की की बात मान ली. दोनों एक होटल में गए. जहां दोनों ने संबंध बनाए. अगले दिन 5 मार्च की सुबह उस लड़की ने दुकानदार को फोन किया और अनर्गल बातें करना शुरू कर दी. फिर वो दुकानदार से मिलने दुकान पर आ गई और तीन लाख रुपये मांगने लगी. ऐसा न करने पर दुकानदार के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी भी देने लगी. 

दुकानदार लड़की के झांसे में आ गया. उसने डरकर 21 मार्च की शाम 3.15 बजे लड़की को एक लाख रुपये दे दिए. लेकिन इसके बाद भी लड़की ने उसका पीछा नहीं छोड़ा. वो दो लाख रुपये मांगती रही. ना देने पर रेप का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देती रही. लड़की 7 अप्रैल को फिर से दुकानदार के पास जा पहुंची.

दुकानदार ने बदनामी के डर से उसे 50 हजार रुपये और देने की हामी भर दी. फिर दुकानदार ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने जाल बिछाकर 50 हजार रुपये में से कुछ नोटों के नंबर अपने पास नोट किए और दुकानदार को युवती के पास भेजा. दुकानदार ने कॉल कर युवती को अपनी दुकान के पास बुलाया और पैसे दे दिए.

इशारा मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी की और युवती को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए. पकड़ी गई युवती बल्लभगढ़ क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है. पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »