गुरुग्रामः दो दिन से लापता युवक का मिला शव, सिर और पेट में मारी गई गोली

देवीलाल कॉलोनी में रहने वाला शुभम नेहरा गुरुग्राम के धनकोट में अपनी मां के साथ दुकान चला रहा था. मृतक के जीजा राकेश कुमार की माने तो शुभम दो दिन पहले रोज की तरह दुकान के लिए गया था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में करवा दी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 27 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 7:24 PM IST
  • शुभम नेहरा 2 दिन से था लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
  • धनकोट गैस एजेंसी के पास से बरामद हुआ शुभम का शव
  • अपनी मां के साथ गांव धनकोट में दुकान चला रहा था शुभम

साइबर सिटी गुरुग्राम में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. शहर के धनकोट में एक युवक की लाश मिली जो पिछले 2 दिन से गायब था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि युवक की हत्या की गई है.

मामला गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाने का है. धनकोट गैस एजेंसी के पास से शुभम नेहरा नाम के युवक का शव बरामद हुआ. युवक की हत्या गोली मारकर की गई है. मृतक के सिर और पेट में गोलियां मारी गई हैं. गुरुग्राम पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

Advertisement

गुरुग्राम के एसीपी क्राइम प्रितपाल सिंह ने घटना पर कहा कि मृतक गुरुग्राम की देवीलाल कॉलोनी का रहने वाला था और अपनी मां के साथ गांव धनकोट में दुकान चला रहा था. मृतक के जीजा राकेश कुमार की मानें तो शुभम दो दिन पहले रोज की तरह दुकान के लिए गया था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा. इस पर उन्होंने शुभम की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में करवा दी. सुबह उन्हें सूचना मिली कि शुभम का शव धनकोट में गैस गोदाम के पास पड़ा हुआ है.

शुभम को दो गोलियां मारी गई हैं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शुभम की हत्या किसने और क्यों की इसकी जांच में पुलिस जुट गई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »