गोरखपुर जिला अस्पताल में महिला मरीज का यौन उत्पीड़न, अल्ट्रासाउंड के बहाने उतरवाए कपड़े

गोरखपुर में सरकारी महिला अस्पताल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. अल्ट्रासाउंड के बहाने एक महिला से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसे धमकाया गया और अस्पताल में शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
यूपी के जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड रूम में दरिंदगी का आरोप. (Photo: Representational) यूपी के जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड रूम में दरिंदगी का आरोप. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • गोरखपुर,
  • 13 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 6:07 PM IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में जिला महिला अस्पताल में एक महिला के साथ छेड़खानी और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. अल्ट्रासाउंड टेस्ट के बहाने एक महिला से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है. आरोपी फरार है. उसकी तलाश की जा रही है.

Advertisement

पीड़ित महिला जिले के गुलरिहा इलाके की रहने वाली है. वो गुरुवार सुबह अल्ट्रासाउंड टेस्ट के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंची थी. वहां उसे एक कमरे में ले जाया गया, जहां अभिमन्यु गुप्ता नामक शख्स अल्ट्रासाउंड कर रहा था. महिला का आरोप है कि जब उसकी बारी आई, तो आरोपी उसे लगातार घूरता रहा और फिर टेस्ट के नाम पर आपत्तिजनक बातें कहने लगा.

महिला ने आरोप लगाया कि उसने कहा कि अल्ट्रासाउंड के लिए कपड़े उतारना जरूरी है. उसे मसाज भी करनी होगी. जब उसने उसकी बात मान ली, तो आरोपी ने गंदी हरकतें शुरू कर दीं. उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगे. जब उसने विरोध किया और चिल्लाई, तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया. गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी.

पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने उसे कमरे से बाहर धकेल दिया. इसके बाद पीड़िता ने अस्पताल प्रशासन से शिकायत की, लेकिन उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. मजबूर होकर वो पुलिस के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है. 

Advertisement

सीनियर कंसल्टेंट पीडियाट्रिक्स डॉ. जय कुमार ने बताया कि महिला ने एक स्टाफ मेंबर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सीनियर अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है. विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »