जॉइनिंग के लिए स्कूल पहुंची नई टीचर, मैनेजर ने बनाया शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, आरोपी गिरफ्तार

सरकारी सहायता प्राप्त गर्ल्स इंटर कॉलेज में नई नियुक्त शिक्षिका से जॉइनिंग के दौरान शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज के मैनेजर अरविंद कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता की शिकायत पर नई मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
नई टीचर की शिकायत पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की (सांकेतिक फोटो-ITG) नई टीचर की शिकायत पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की (सांकेतिक फोटो-ITG)

aajtak.in

  • मुजफ्फरनगर,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सरकारी सहायता प्राप्त गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैनेजर पर नई नियुक्त शिक्षिका से अभद्र व्यवहार करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का गंभीर आरोप लगा है. पीड़ित शिक्षिका की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के सामने आने के बाद अन्य शिक्षिकाओं में भी नाराजगी है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित शिक्षिका हाल ही में कॉलेज में नियुक्त हुई थीं और अपनी जॉइनिंग की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कॉलेज कार्यालय पहुंची थीं. आरोप है कि इसी दौरान कॉलेज के मैनेजर अरविंद कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला. शिक्षिका ने इसका विरोध किया और बाद में पूरी घटना की शिकायत पुलिस से की.

शिक्षिका की शिकायत के आधार पर नई मंडी थाने में एफआईआर दर्ज की गई. मामले की जांच शुरू होने के बाद पुलिस ने आरोपी मैनेजर अरविंद कुमार को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले की पुष्टि सर्किल ऑफिसर (सीओ) सुनील कुमार ने भी की है. पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की पड़ताल की जाएगी. जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे. पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »