रांची में छात्रा से दरिंदगी, किडनैप कर रेस्टोरेंट के बाहर किया गैंगरेप

Jharkhand News: रांची के रातू थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट के बाहर 21 साल की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. जब छात्रा अपने घर लौट रही थी, तभी कार में सवार कुछ युवकों ने जबरदस्ती उसे कार में बिठा लिया था.

Advertisement
कार में छात्रा से गैंगरेप कार में छात्रा से गैंगरेप

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 13 मई 2022,
  • अपडेटेड 10:03 PM IST
  • गुरुवार रात घर लौट रही थी पीड़िता
  • रांची के रातू थाना क्षेत्र की है घटना

झारखंड की राजधानी रांची में एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना रांची के रातू थाना क्षेत्र की है, जहां पांच अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक छात्रा का अगवा कर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पांचों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया.

जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय पीड़िता गुरुवार रात अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान एक कार में सवार कुछ युवकों ने जबरदस्ती उसे कार में बिठा लिया. आरोपी ने रातू थाना क्षेत्र के दलादली चौक के समीप रेस्टोरेंट के बाहर कार रोकी और सामूहिक दुष्कर्म किया. रात में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने गश्त के दौरान कार को चेक किया. इस दौरान कार में पांच युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि अंदर बैठी छात्रा रो रही थी. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि युवती सड़क पर अकेले ही जा रही थी. इस दौरान उसने रास्ता पूछा था. जिसके बाद उन्होंने उसे अपनी गाड़ी में बिठा लिया था और गैंगरेप किया. आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

ठीक इसी तरह की घटना कुछ दिनों पहले भी रांची के बुढ़मू में घट चुकी है. उस समय मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन में से एक छात्रा को अपराधियों ने घसीटकर कार में खींच लिया और फिर गैंगरेप किया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »