बिहार: प्रेम प्रंसग में युवती के परिजनों ने की युवक के पिता की हत्या

बिहार में प्रेम प्रसंग से खिसियाए युवती के परिजनों ने युवक के पिता से मारपीट की. मारपीट में घायल पिता की जान चली गई. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए धरपकड़ कर रही है.

Advertisement
प्रेम प्रसंग में युवक के पिता की हत्या प्रेम प्रसंग में युवक के पिता की हत्या

सुजीत झा

  • पटना,
  • 05 मई 2022,
  • अपडेटेड 4:22 PM IST
  • बेटे के प्रेम प्रसंग ने ली पिता की जान
  • युवती के परिजनों ने युवक के पिता को पीटा

बिहार के बगहा से चौंका देने वाली खबर सामने आई है. जहां प्रेम प्रसंग में युवक के पिता को खामियाजा भुगतना पड़ा है. बताया जा रहा है कि मृतक के बेटा एक महीने पहले पड़ोस की लड़की को प्रेम प्रसंग में लेकर फरार हो गया. उसके बाद लड़की  के घर वालों ने लड़के के पिता की पिटाई कर दी. इस घटना में लड़के के पिता की मौत हो गई है.

Advertisement

युवती को लेकर फरार हो गया था युवक

बताया जा रहा है कि एक महीने पहले ओम प्रकाश नामक युवक अपने पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका को लेकर फरार हो गया. उसके बाद दोनों परिवारों में रंजिश बढ़ गई. बढ़ती दुश्मनी के बीच लड़के के परिजनों ने लड़के पर दवाब बनाया तो वो प्रेमिका के साथ वापस लौट आया और लड़की को उसके घर पहुंचा दिया.

खेत पर की पिता से मारपीट 

मामला एक महीने पुराना है तो यह धीरे धीरे ठंडा होने लगा था. लेकिन लड़की के परिवार वाले इस घटना से खार खाये हुए थे. यही वजह थी कि जब प्रेमी युवक के पिता खेत की तरफ गए थे. तो लड़की के परिजनों ने पहले गाली-गलौज और फिर मारपीट शुरू कर दी. जिसके बाद बुजुर्ग बन्धु साहनी अपने घर की तरफ भागे और घर पहुंचते ही दरवाजे के सामने गिरकर दम तोड़ दिया. परिजनों की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिया है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »