गुजरातः तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

सूरत में एक तलाकशुदा महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 07 जून 2022,
  • अपडेटेड 11:12 PM IST
  • 27 साल की महिला के साथ गैंगरेप
  • गैंगरेप का एक आऱोपी अभी भी फरार

सूरत के उमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदनवन सोसाइटी में एक 27 साल की महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि महिला को शादी का झांसा दिया गया था. इस वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी ने महिला का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी भी दी थी. पुलिस ने गैंगरेप में शामिल तीन आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

सूरत में फुटपाथ पर मास्क बेच कर अपना और अपने बच्चे का भरण पोषण करने वाली एक तलाकशुदा महिला की मुलाकात सूरत शहर के उमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नंदनवन सोसायटी के जयेश उर्फ जय हेमंत के साथ हुई थी. डेढ़ महीने पहले हुई मुलाकात दोस्ती में बदल गई थी. उसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था. लेकिन जयेश शादी के नाम पर महिला का शारीरिक शोषण करता रहा. आरोपी जयेश ने इस दौरान वीडियो भी बना लिए. इन वीडियो के आधार पर जयेश लगातार महिला को ब्लैकमेल कर रहा था. 

8 मई की शाम करीब 6:30 बजे जयेश ने महिला को अपने बंगला पर बुलाया. जहां उसके दो दोस्त भी मौजूद थे. जयेश ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद अपने दोस्त योगेश उर्फ़ योगी पवार को भी महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा. इस दौरान तीसरा आरोपी ध्रुव वीडियो बना रहा था. इतना ही नहीं ध्रुव ने वडियो वायरल भी कर दिया था.

Advertisement

गैंगरेप की शिकार महिला ने सूरत के उमरा पुलिस थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376, 323, 504, 506 और 114 के तहत FIR दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ध्रुव की तलाश कर रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »