दिल्ली में 2300 रुपये के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

देश की राजधानी दिल्ली में पैसों के विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. ये विवाद 2300 रुपये को लेकर हुआ था जिसके बाद बाइक पर आए 5-6 लड़कों ने उसकी पिटाई कर दी. उसके बाद पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन ज्यादा चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST

देश की राजधानी दिल्ली में सिर्फ 2300 रुपये के विवाद को लेकर एक शख्स की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. घटना उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके की है. पुलिस ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 2,300 रुपये के विवाद में एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटा गया जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो अन्य नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया गया है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक पिटाई से बाद पीड़ित प्रियांशु को गंभीर चोटें आईं थीं. उसे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Advertisement

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रियांशु के दोस्त जयकिशन उर्फ ​​चिंटू के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि प्रियांशु को 11 फरवरी को सुबह करीब 11.30 बजे दो मोटरसाइकिल पर आए पांच या छह लोगों ने पीटा था.

उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि हमलावरों में 22 साल का रोहित गौड़ और आशीष उर्फ ​​अंशू भी शामिल थे, बताया जा रहा है कि इन्हीं आरोपियों के संग प्रियांशु का 2,300 रुपये को लेकर विवाद था. पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हमलावरों में शामिल अन्य दो नाबालिग को भी पकड़ लिया गया है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »