मोबाइल पर गाना बजाकर वर्दी पहने गार्ड से लगवाए ठुमके... डंडों और बेल्ट से पीटा, बेइज्जती का वीडियो किया वायरल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात एक फॉरेस्ट गार्ड के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि उसे सरेआम बेइज्जत भी किया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और वन विभाग में खलबली मच गई है.

Advertisement
छत्तीसगढ़ के देवनगर में सरकारी कर्मचारी के साथ बदसलूकी.(Photo:Screengrab) छत्तीसगढ़ के देवनगर में सरकारी कर्मचारी के साथ बदसलूकी.(Photo:Screengrab)

सुमी राजाप्पन

  • सूरजपुर ,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के देवनगर इलाके से एक विचलित करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक फॉरेस्ट नर्सरी में तैनात फॉरेस्ट गार्ड के साथ कुछ स्थानीय युवकों ने न केवल मारपीट की, बल्कि उसे सबके सामने नाचने के लिए भी मजबूर किया. इस पूरी घटना का वीडियो हमलावरों ने खुद रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

दरअसल, फॉरेस्ट गार्ड अपनी एक महिला साथी के साथ नर्सरी में मौजूद था. इसी दौरान वहां स्थानीय लड़कों का एक गुट पहुंचा और विवाद करने लगा. बात इतनी बढ़ गई कि उन लड़कों ने गार्ड को घेर लिया और डंडों व बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की.

डांस करने पर किया मजबूर
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर डरे-सहमे गार्ड को मोबाइल पर म्यूजिक बजाकर नाचने के लिए मजबूर कर रहे हैं. गार्ड वर्दी में था और हाथ जोड़कर उनसे विनती कर रहा था, लेकिन युवकों ने उसकी एक न सुनी और उसकी बेइज्जती का वीडियो रिकॉर्ड करते रहे. 

विभाग ने जारी किया 'कारण बताओ' नोटिस
वीडियो वायरल होने के बाद सूरजपुर फॉरेस्ट डिवीजन के अधिकारियों ने संज्ञान लिया है. हालांकि, गार्ड के साथ हुई मारपीट की निंदा हो रही है, लेकिन वन विभाग ने खुद गार्ड को ही 'कारण बताओ नोटिस' जारी कर दिया है. विभाग ने पूछा है कि वह ड्यूटी के दौरान किन परिस्थितियों में एक महिला के साथ नर्सरी में मौजूद था. देखें Video:- 

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई का इंतजार
पुलिस का कहना है कि अब तक फॉरेस्ट गार्ड की ओर से इस हमले को लेकर कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही लिखित शिकायत मिलेगी, वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement