गाजियाबाद: कार सवार ने बीच सड़क बाइक सवार को मारी गोली, वीडियो हुआ वायरल

सड़कों पर रोडरेज का मामला अक्सर सामने आता रहा है. ताजा मामला गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन सेक्टर 10 का है. जहां पर BMW कार सवार बदमाशों ने बीच सड़क पर एक बाइक सवार पर गोली चला दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Advertisement
सरेआम कार सवार ने मारी गोली (फोटो वीडियो ग्रैब) सरेआम कार सवार ने मारी गोली (फोटो वीडियो ग्रैब)

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 18 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:30 AM IST
  • गाजियाबाद में बेखौफ अपराधी
  • ट्रैफिक के बीच चला दी गोली
  • किस्मत से बाल-बाल बचा शख्स

सड़कों पर रोडरेज का मामला अक्सर सामने आता रहा है. ताजा मामला गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन सेक्टर 10 का है. जहां पर BMW कार सवार बदमाशों ने बीच सड़क पर एक बाइक सवार पर गोली चला दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. गनीमत यह रही कि इस घटना में बाइक सवार बाल-बाल बच गया. लेकिन लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. 

Advertisement

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बाइक पर पुरुष और महिला साथ में जा रहे हैं, उसी दौरान कार और बाइक सवार की किसी बात पर कहासुनी होती है. सड़क पर काफी ट्रैफिक है गाड़ियों की रफ्तार धीमी है और बाइक पर बैठा व्यक्ति नीचे उतरकर कार चला रहे शख्स के पास जाता है और उसे रोकने की कोशिश करता है. तभी कार में बैठा शख्स अचनाक उस पर फायर कर देता है.

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी   

इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए गाजियाबाद पुलिस ने तुरंत ही कार सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिये. पूरे इलाके में बैरिकेटिंग कर दी गई. इस मामले में एसएसपी ने कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और जल्द से जल्द इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने वीडियो जारी कर संदेश दिया. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

इस पूरी घटना का वीडियो दूसरी कार में बैठे कुछ लोगों ने बना लिया. बीएमडब्लूय गाड़ी कार का नंबर UP.14,BQ, 0002 है. जिसका रजिस्ट्रेशन 4 मई 2012 को हुआ था. पुलिस का कहना है इन बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इनके खिलाफ सख्त से सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »